पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Tonk News Rajasthan News Koli Samaj Fair Will Be Held Tomorrow In Maha Diwali On Rangpanchami

रंगपंचमी पर महा देवाली में कल भरेगा कोली समाज का मेला

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रंगपंचमी पर महा देवाली क्षेत्र में शुक्रवार को कोली समाज के मेले का आयोजन किया जाएगा। अखिल भारतीय कोली समाज जिलाध्यक्ष रमेशचंद महावर, श्री कोली समाज विकास समिति अध्यक्ष हेमंत बुंदेल ने बताया कि परंपरागत रुप से आयोजित होने वाले मेले को लेकर घंटाघर के पास महाबली हनुमान मंदिर में बैठक आयोजित इसकी तैयारियों को लेकर चर्चा की गई।

मेले में जिला मुख्यालय सहित आस-पास गांव-कस्बों के अलावा भरतपुर, कोटा, अजमेर, जयपुर, भीलवाड़ा, सवाईमाधोपुर, अहमदाबाद सहित कई राज्यों से भी लोग शामिल होते हैं। मेले में समाज के युवक-युवतियों के रिश्ते आदि तय करने को चर्चा की जाती है। कोली समाज जिलाध्यक्ष अशोक महावर ने बताया कि मेले में सामाजिक सुधार को लेकर भी चर्च की जाएगी। वही इस दौरान मेले में आने वालों के लिए मनोरंजन के साधन झूले, चकरी आदि भी लगाए जाते हैं।

खबरें और भी हैं...