- Hindi News
- National
- Malpura News Rajasthan News Lack Of Faculty In College Of Malpura Course Incomplete How To Give Students Exams
मालपुरा के कॉलेज में फैकल्टीज की कमी, कोर्स अधूरा, विद्यार्थी कैसे दें परीक्षाएं
राजकीय महाविद्यालय मालपुरा में साल दर साल नामांकन संख्या में उत्तरोत्तर वृद्धि होने के बावजूद यहां छात्रों के लिए शुद्ध पेयजल व फैकल्टी के अभाव से छात्रों को वर्षभर परेशान रहना पड़ता है हालत यह है कि महाविद्यालय में प्राचार्य के रिक्त पद सहित विज्ञान व कला संकाय के 6 व्याख्याताओं सहित कुल 16 पद रिक्त होने से ना तो कोर्स पूरे होते है ना ही मंत्रालयिक कर्मचारियों संबंधी काम काज संपन्न हो रहें है। कम्प्यूटर कक्ष स्थापित किए लेकिन स्थाई ऑपरेटर नहीं होने कक्ष सूने पड़े है। मालपुरा के राजकीय महाविद्यालय छात्र संघ अध्यक्ष विशाल सैनी ने बताया कि खेल के लिए शारीरिक शिक्षक नहीं है, लाइब्रेरियन, जूलोजी व्याख्याता सहित भूगोल व हिंदी के दो व अंग्रेजी, संस्कृत के व्याख्याताओं के पद लंबे समय से रिक्त पड़े है। दो लैब टेक्निशियन, लेब ब्वाय, एसडीसी व एक एएओ के अलावा तीन सहायक कर्मचारियों के पद रिक्त है।
वहीं छात्र संघ अध्यक्ष विशाल सैनी ने कहा है कि जूलोजी विषय का व्याख्याता नहीं होने से छात्रों को अपने स्तर पर पढाई कर परीक्षा देनी पड़ रही है। कई बार रिक्त पदों को भरने के लिए छात्र संघ की ओर से ज्ञापन दिए गए लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। महाविद्यालय में छात्रों को पीने का पानी नहीं है ना ही फैकल्टी है जिससे छात्र परेशान है।
मालपुरा| राजकीय महाविद्यालय में ऑपरेटरों के पद के अभाव में रिक्त पडा कम्प्यूटर कक्ष।