पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कवि सम्मेलन में लगे ठहाके

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मालपुरा| रंगपंचमी के अवसर पर माणक चौक में आयोजित हास्य कवि सम्मेलन में श्रोताओं ने देर रात तक हास्य रचनाओं का आनंद लिया। रंगपंचमी पर कवि सम्मेलन आयोजित करने की परंपरा का निर्वहन करते हुए माणक चौक मित्र मंडल के तत्वावधान में विशाल में बड़ी संख्या में श्रोता उमड़े।

रचनाओं की हास्य धार का शुभारंभ विधायक कन्हैयालाल चौधरी व पालिकाध्यक्ष आशा महावीर नामा, डॉ. अंकित जैन सहित प्रमुख लोगों द्वारा किया गया। मां सरस्वती के चित्र समक्ष द्वीप प्रज्जलन व माल्यार्पण के बाद सरस्वती वंदना के साथ शुरू हुआ हास्य का यह कार्यक्रम देर रात तक चला। हास्य रचनाओं पर
श्रोता लोटपोट हुए वहीं देश भक्ति की रचनाओं पर खूब तालियां बजाई तथा देर रात तक ठहाके लगाते रहे।

मालपुरा| रंगपंचमी पर माणक चौक में आयोजित कवि सम्मेलन में देर रात तक हास्य रचानाओं पर ठहाके लगाते श्रोता।
खबरें और भी हैं...