पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Deoli News Rajasthan News Lotteries Drawn For 173 Liquor Shops Names Of 57 Women

शराब की 173 दुकानों के लिए निकाली लॉटरी, 57 महिलाओं के नाम

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिले में शराब की 173 दुकानों के लिए गुरुवार को लाटरी निकाली गई, जिनमें कुल 57 दुकानें महिलाओं के नाम पर आवंटित हुई हैं। इनमें 4 अंग्रेजी तथा 53 देशी व कंपोजिट शराब की दुकानें महिलाओं के नाम भी निकली हैं। अग्रवाल धर्मशाला में कलेक्टर के.के. शर्मा व एसपी आर्दश सिद्दू की मौजूदगी में लाटरी निकाली गई। बाद में लाटरी की प्रकिया सुबह 11 बजे से शुरु होकर शाम पौने छह बजे तक जारी। इस दौरान राज्य सरकार द्वारा निर्धारित कमेटी में एडीएम सुखराम खोखर, एएसपी विपिन शर्मा, जिला आबकारी अधिकारी अनिल यादव, मुख्य जिला शिक्षाधिकारी शिवराम यादव आदि मौजूद रहे।

जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि जिले में कुल 138 समूह की देशी व कंपोजिट 159 दुकानें एवं 14 अंग्रेजी की दुकानें के लिए लॉटरी निकाली गई। आबकारी विभाग को
कुल 5171 आवेदन प्राप्त हुए थे। इनमें अंग्रेजी के 1390 तथा देशी व कंपोजिट के 3781 आवेदन थे। जिससे विभाग को आवेदन शुल्क के रूप में 15 करोड़ 51 लाख 30 हजार रुपए की आय हुई।

हालांकि इस बार गत वर्ष के मुकाबले कम आवेदन आए जिससे आबकारी विभाग को भी आय कम हुई। जिले में 173 दुकानों के लिए गत वर्ष 5 हजार 761 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिससे 16 करोड 4 लाख रुपए की आय हुई थी।

आवेदकों की सूची चस्पा की

जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि संपूर्ण प्रक्रिया के दौरान आवेदकों की सूची आबकारी कार्यालय व अग्रवाल धर्मशाला में चस्पा की गई है। निष्पक्षता व पारदर्शिता के लिए दो एलईडी लगाकर संपूर्ण कार्यवाही का प्रसारण किया गया। पहले अंग्रेजी शराब की 14 दुकानों की लॉटरी निकाली गई। बाद में वृत्तवाईज देवली, मालपुरा, निवाई व टोंक की लॉटरी निकाली। लॉटरी प्रक्रिया के दौरान लोगों की बड़ी संख्या में भीड़ रही। जिसके चलते ए पुलिस ने सवाई माधोपुर सर्किल से गुलजार बाग स्कूल मोड़ तक यातायात बंद रखा।

टोंक | जिले में शराब की दुकानों के लिए अग्रवाल धर्मशाला में लॉटरी निकाली गई। लॉटरी निकालने के बाद धर्मशाला परिसर में चस्पा सूची देखने के लिए उमड़े आवेदनकर्ता।
खबरें और भी हैं...