पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Todaraisingh News Rajasthan News Mali Samaj Working Committee Meeting Today

माली समाज कार्यसमिति की बैठक आज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

टोंक | सदर माली (सैनी) समाज की ओर से आखातीज पर समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन कार्यसमिति की बैठक रविवार को पंचकुइयां दरवाजा स्थित मालियों की धर्मशाला में आयोजित होगी। सदर माली समाज प्रवक्ता व पूर्व पार्षद चौथमल सैनी ने बताया कि गोल डूंगरी सरवराबाद में होने वाले 26वें आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारियों को लेकर होने वाली बैठक में आर्थिक अनुदान, टेंट, डेकोरेशन, हलवाई, पंडित आचार्य, सांस्कृतिक संध्या, वर-वधु पौशाक, सिंगार सामान आदि पर चर्चा की जाएगी।

टोडा में नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आज

टोडारायसिंह | कस्बे में नीमच आई हॉस्पिटल कोटा
रोड देवपुरा बूंदी एवं श्रीजी जन सेवा ट्रस्ट द्वारा नि:शुल्क
नैत्र परीक्षण एवं नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर 15 मार्च रविवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक
नए रोडवेज बस स्टैंड के पास अग्रवाल क्लिनिक पर
लगाया जाएगा।

मार्च में अब तक 39 जुआरी पकड़े, डेढ लाख बरामद

टोंक | पुलिस ने इस माह शहर में जुआरियों के खिलाफ कडी कार्रवाई की है। शहर में इस एक पखवाडे में 39 जुअारियों को गिरफ्ततार कर उनके कब्जे से एक लाख 45 हजार रुपए बरामद किए है। वहीं 24 प्रकरण दर्ज किए है। डीएसपी सौरभ तिवारी ने बताया कि इस माह में जुआरियों के खिलाफ पुलिस ने कडी कार्रवाई की है और यह कार्रवाई जारी है। इसके अलावा स्टोरियों,मादक पदार्थ आदि में लिप्त लोगों पर भी कडी निकरानी रखी जा रही है।

दीनी शिक्षा का सार्वजनिक कार्यक्रम आज

टोंक | जिला मुख्यालय पर अरब साहब का बाग में रविवार रात 9 बजे दीनी शिक्षा का सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। संचालक मोहम्मद असलम सल्फ़ी बताया ने कि इसमे कार्यक्रम में बैंगलोर से शेख अब्दुल हसीब उमरी मदनी मुख्य अतिथि व अहमद मियां कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। मुख्य अतिथि मदनी भारतीय कानून और हमारी जिम्मेदारी पर, मुंबई से शेख इनायतुल्ल स्नाबिली मदनी, पूना से शेख अबू जेद ज़मीर समारोह को संबोधित करेंगे।

फूल माली समाज की बैठक आज

नगरफोर्ट | कस्बे के लघु पुष्कर मांडकला सरोवर तट स्थित श्री कल्याण महाराज मंदिर परिसर में रविवार सुबह 10 बजे अखिल भारतीय फूल माली-सैनी समाज की बैठक होगी। इसमें द्वितीय विवाह सम्मेलन पर चर्चा होगी।

खबरें और भी हैं...