पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Malpura News Rajasthan News Malpura Mla Kept 24 Issues Of The Area During 4 Days In The Fourth Session Of Vidhan Sabha

मालपुरा विधायक ने विधानसभा के चौथे सत्र में 4 दिन के दौरान रखे क्षेत्र के 24 मुद्दे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

विधानसभा के चौथे सत्र दौरान लगातार चार दिनों तक मालपुरा विधायक कन्हैयालाल चौधरी ने क्षेत्र की आवश्यकता व विकास को लेकर चर्चा में भाग लेते हुए करीब चौबीस से ज्यादा मुद्दे सदन की पटल पर रख कर इलाके का शानदार प्रतिनिधत्व कर जनमानस की आवश्यकता व समस्याओं को प्रदेश सरकार के समक्ष प्रस्तुत किया है। विधायक कन्हैयालाल चौधरी ने विधानसभा के उन सभी अनछुए पहलुओं को विधानसभा में उजागर किया है जो या तो आम जन से जुडे है या क्षेत्र के विकास तथा यहां की आवश्यकता है।

विधायक कन्हैयालाल चौधरी ने चौथे सत्र के 21 वें दिन मालपुरा की ग्राम पंचायत राजपुरा सोडा बावउी व मारेला सहित सिंधोलिय देशमा तथा बृजलालनगर सहित अन्य वंचित ग्राम पंचायतों में ग्राम सेवा सहकारी समितियों के गठन करने व किसानों को फसली ऋण बढ़ाकर पचास हजार रुपए या अधिक उपलब्ध कराने की बात रखी। उन्होंने विधानसभा सत्र के 22 वें दिन चर्चा करते हुए सांगानेर भीलवाड़ा हाईवे पर मालपुरा शहर में बाईपास रोड के कार्य को पूर्ण कराने व दूदू छाण स्टेट हाईवे पर अधूरे पड़े कार्यों को पूरा कराने सहित हाईवे से जोडने के लिए मिसिंग लिंक रोड के लिए नगर से कुम्हारिया गांव तक व लावा से सोडा ,धोली से सोडा, ढीबरू से लाम्याजुनारदार ,पंद्राहेडा से घारेड़ा व पंवालिया से नयागांव रघुनाथपुरा के प्रस्ताव प्रस्तुत किए।

विधायक ने मालपुरा व टोडारायसिंह के डाक बंगलों की मरम्मत कराने तथा पंचायत राज में खाली पड़े पदों पर शीघ्र नियुक्तियां करने सहित बडी पंचायतों में नाली सफाई कार्य एवं कचरा संग्रहण वाहन उपलब्ध कराने की मांग की। नरेगा को कृषि कार्य से जोडने एवं टोल प्लाजा के पास के गांवों शहरों को टोल फ्री करने सहित इटाखोई से नगरमाेरला लांबाहरिसिंह उनियारा खुर्द झाड़ली संवारिया दतोब मांदोलाई से टोडारायसिंह होते हुए बोटुंदा राजमहल देवली तक स्टेट हाईवे के प्रस्ताव केंद्र में भेजने की मांग की जिससे बजट जारी होकर कार्य शुरू हो सके।

विधायक कन्हैयालाल चौधरी ने सत्र के 23 वे दिन भी विधानसभा क्षेत्र की समस्या व आवश्यकता का सिलसिला जारी रखते हुए क्षेत्र नवसर्जित सहकारी समितियों के गठन व पुरानी सहकारी समितियों में गोदामों व भवनों का निर्माण कराने तथा किसानों को सहकारी समितियों से दिए जाने वाले ऋण को बढाने के अलावा धर्मनगरी डिग्गी कल्याण जी महाराज के सौंदर्यीकरण के लिए बजट बढाने एवं टोडारायसिंह शहर में प्राचीन कुंड बावडियां किलों को सुंदर बना कर पर्यटन से जोडने व लांबाहरिसिंह कुंड का पर्यटन से जोडने सहित अन्य विकास के प्रस्ताव सदन में पेश किए। विधायक ने सत्र के चौबीसवें दिन ग्रामपंचायत बृजलालनगर के घनी आबादी क्षेत्र के मकानों के ऊपर से निकलने वाली हाईटेंशन विद्युत लाइन को हटाने की मांग रखी।

विधायक ने टोडा को पर्यटन से जोड़ने का उठाया मुद्दा

टोडारायसिंह | 15वीं विधानसभा के चतुर्थ सत्र के 23वें दिन क्षेत्र के जागरूक विधायक कन्हैयालाल चौधरी ने विधानसभा क्षेत्र मालपुरा में नव सर्जित सहकारी समितियों के गठन व पुरानी सहकारी समितियों में गोदामों, बिल्डिंग का निर्माण व किसानों को सहकारी समितियों द्वारा दिए जाने वाले ऋण को बढ़ाने व धर्मनगरी डिग्गी कल्याण जी महाराज के सौन्दर्यीकरण हेतु बजट को बढ़ाने एवं टोडारायसिंह शहर में प्राचीन कुंड, बावड़ियों, किलों का सौन्दर्यीकरण कर पर्यटन से जोड़ना व लांबाहरिसिंह कुंड को पर्यटन से जोड़ने सहित क्षेत्र के विकास हेतु सदन की पटल पर रख कर पुरजोर ढंग से मांग उठाई है।

खबरें और भी हैं...