पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Todaraisingh News Rajasthan News Many Programs Will Be Held On The Anniversary Of Dandi March

दांडी मार्च की वर्षगांठ पर होंगे कई कार्यक्रम

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

टोंक|राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयन्ती वर्ष तहत गुरुवार से दांडी मार्च की वर्षगांठ के अवसर पर जिले में सप्ताह भर ब्लाॅक स्तरीय कार्यक्रम एवं गतिविधियां आयोजित की जाएगी। कलेक्टर नवनीत कुमार ने बताया कि कार्यक्रमों के सफल आयोजन के लिए जिला स्तर पर गठित समिति की तरह प्रत्येक ब्लाॅक स्तर पर उपखण्ड अधिकारी की अध्यक्षता में समिति का गठन कर दिया गया है। उन्होंने बताया 12 मार्च को प्रभात फेरी,सर्वधर्म प्रार्थना सभा एवं उद्घाटन,13 मार्च को गांधीजी के भजन व देशभक्ति गीत प्रतियोगिता 14 मार्च को नुक्कड नाटक एवं पारम्परिक खेलकूद प्रतियोगिता,15 मार्च को चित्रकला एवं पारम्परिक खेलकूद प्रतियोगिता,16 मार्च को निबन्ध एवं पारम्परिक खेलकूद प्रतियोगिता,17 मार्च को भाषण, काव्य व कविता प्रतियोगिता होगी।
खबरें और भी हैं...