- Hindi News
- National
- Tonk News Rajasthan News Many Programs Will Be Held On The Birth Anniversary Of Mahatma Gandhi
महात्मा गांधी की जयंती पर होंगे कई कार्यक्रम
टोडारायसिंह|राष्ट पिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के आयोजन को लेकर 12 मार्च को दाण्डी यात्रा की वर्ष गांठ पर ब्लाक स्तर पर कई कार्यक्रम आयोजित होंगे। एसडीएम डॉ.सूरजसिंह नेगी ने बताया कि 12 मार्च को सुबह 9 बजे गांधी स्मारक पर प्रार्थना सभा व सुबह 9:30 बजे गांधी स्मारक से नेहरू पार्क तक प्रभात फेरी, 13 मार्च को दोपहर 1 बजे पंचायत समिति सभागार में गांधी भजन व अपरान्ह 3 बजे देशभक्ति गीत प्रतियोगिता होगी।
14 मार्च को पारम्परिक खेलकूद प्रतियोगिता सीनियर स्कूल में, 15 मार्च को चित्रकला प्रतियोगिता सीनियर स्कूल में व पारम्परिक खेलकूद प्रतियोगिता, 16 मार्च को निबंध प्रतियोगिता व पारम्परिक खेलकूद प्रतियोगिता सीनियर स्कूल में, 17 मार्च को भाषण, काव्य, कविता दोपहर 1 से 3 बजे पंचायत समिति
सभागार में होगी।