बोसरिया की ग्राम सभा में कई प्रस्ताव
क्षेत्र के बोसरिया ग्राम पंचायत भवन मुख्यालय में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। मगर ग्राम सभा में जिम्मेदार अधिकारी नहीं आने से ग्रामसभा खानापूर्ति बनकर रहे गई। गुरूवार को बोसरिया ग्राम पंचायत भवन में ग्राम सभा की होने की सुचना देरी से मिलने पर वार्डपंचों ने नाराजगी जताई। वहीं वार्डपंचों ने कहा कि ग्राम सभा की सुचना एक दो दिन पहले मिलने पर नए नए प्रस्ताव लेकर आते,मगर आनन फानन में ग्राम सभा बैठक की सुचना मिलने पर प्रस्ताव नहीं ला सके। हालांकि इस ग्राम सभा में पंचायत सहायक सुरेश बैरवा ने हुकुमपुरा, बोसरिया, लक्ष्मीपुरा, देवपुरा, रतनपुरा, देवपुरी, खेड़ली सहित कई गांव में विकास कार्य करवाने एवं रोड़ बनाने के लिए प्रस्ताव सर्वसम्मति से लिए गए।
इनका कहना है : मेरे पास बोसरिया एवं अलीगढ़ पंचायत का चार्ज है। ग्राम सभा शुरू होने से पहले जिले से आए अधिकारी के साथ लक्ष्मीपुरा गांव में निरीक्षण पर चला गया था। हालांकि पंचायत सहायक ने वार्ड पंचों द्वारा तय किए गए प्रस्ताव ले लिए हैं। - धीरज मीणा ग्राम विकास अधिकारी ग्राम पंचायत बोसरिया
उनियारा | बोसरिया ग्राम पंचायत भवन पर आयोजित ग्राम सभा में प्रस्ताव लेते पंचायत प्रशासन तथा ग्रामीण।