पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Tonk News Rajasthan News Matarani39s Kirtan In The Golden Durga Temple Complex On Rangpanchami

रंगपंचमी पर स्वर्ण दुर्गा मन्दिर परिसर में मातारानी के कीर्तन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रंगपंचमी पर नेशनल हाईवे सवाई माधोपुर फ्लाई ओवर के पास श्रीयंत्र शिखर युक्त श्रीस्वर्णदुर्गा कैलाशपति मन्दिर में भजन-कीर्तन कर मातारानी की स्तुति की गई। मन्दिर व्यवस्थापक राजाराम गौत्तम ने बताया कि मन्दिर परिसर में रंग पंचमी पर्व मनाते हुए दीपा सेन ने गणपति वंदना कर कीर्तन की शुरूआत की। इसके बाद संतरा, कैलाशी, रामबाई ने नैना नीचा करले श्याम ने रिझावली काई, शांति, रूकमणि, भूला, संतोष, निर्मला, नैना, सीता ने रंग मत डाले से सांवरिया और गीता, संतरा, गुडिया, पारूल माहेश्वरी ने अर्जी पर अर्जी में करा सुण जगदम्बा मारी मां और पूजा, कांता देवी, चंद्रकांता, कमलेश धाकड़ ने पहाडों पर बैठी मातारानी लोगों के दुख दर्द मिटाती हैं। इसके बाद महिलाओं ने मातारानी के समक्ष रंग गुलाल लगाकर नृत्य किए गए। इस दौरान अनिल माहेश्वरी, नंदकिशोर शर्मा सहित महिला पुरूष मौजूद रहे।

टोंक| स्वर्णदुर्गा मन्दिर में रंगपंचमी पर भजनों की प्रस्तुति देते महिला मंडली।
खबरें और भी हैं...