- Hindi News
- National
- Tonk News Rajasthan News Medical Department Alerts From Corona Need More Protection From Treatment
कोरोना से चिकित्सा विभाग अलर्ट, उपचार से ज्यादा बचाव की जरूरत
नोवल कोरोना वायरस की पहचान एवं रोकथाम प्रशिक्षण शुक्रवार को सीएमएचओ कार्यालय में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में कोरोना वायरस से संबंधित बचाव व सावधानी के तरीकों के बारे में जानकारी दी गई। एमएचओ डाॅ. अशोक कुमार यादव ने बताया कि हमें सतर्क रहना है और हर संभव प्रयास करके आमजन को कोरोना से बचाव सावधानियों से जागरूक करना है। हमें उपचार से ज्यादा बचाव की ओर ध्यान आकर्षित करना है। आमजन कोरोना से भयभीत न हो इसके लिए अपनी भूमिका सुनिश्चित करनी है। प्रशिक्षण प्राप्त चिकित्सक की नोवल कोरोना जागरूकता में अहम जिम्मेदारी है और इसे पूर्ण ईमानदारी से निभाकर जिले को कोरोना मुक्त रखने में सहयोग करें।
पीपीटी से बताई वायरस की उत्पत्ति व पहचान
डिप्टी सीएमएचओ डाॅ. महबूब खान सहित डाॅ. राहुल श्रीवास्तव, डाॅ. वसीम अंसारी व डाॅ. राजीव यादव ने पीपीटी के माध्यम से नोवल कोरोना वायरस की उत्पत्ति, पहचान, लक्षण व बचाव का प्रशिक्षण दिया।
संक्रमण रोकने के लिए स्वच्छता पर दिया जोर
उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को बताया कि कोरोना के वायरस का संक्रमण स्वच्छता रखकर रोका जा सकता है। जिसमें हाथों की सफाई एवं हाथों को चेहरे से न छुए जाना शामिल है। संक्रमण का खतरा विदेश से आने वाले एवं संक्रमित व्यक्ति के संपर्क से बढ़ जाता है। लेकिन प्रत्येक खांसी, जुकाम, बुखार के सामान्य मरीज को कोरोना वायरस नहीं हो सकता। शोध के अनुसार 60 वर्ष से अधिक, उच्च रक्तचाप एवं कैंसर रोगी सहित कम प्रतिरोधक क्षमता वालों को इसके संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। इसके लक्षण स्वाइन फ्लू जैसे ही दिखते लेकिन यह सिर्फ कोरोना वायरस ग्रसित के संपर्क में आने से ही होता है। इसकी पुष्टि के लिए गले का स्बाव का सैंपल लिया जाता है। जिसकी जांच के लिए एसएमएस जयपुर सहित जोधपुर को जांच केन्द्र स्थापित है। जहां पीसीआर विधि से जांच की जाती है।
35 डिग्री तापमान से अधिक में नहीं टिकेगा कोरोना
प्रशिक्षण दे रहे चिकित्सकों ने बताया कि हाल ही में हुए शोधानुसार 35 डिग्री तापमान से अधिक में नोवल कोरोना वायरस नष्ट होने लगता है। चिकित्सक को अस्पताल भ्रमण एवं मरीज देखने दौरान मास्क का उपयोग आवश्यक है। इस मौके पर आईडीएसपी मैनेजर राजेश सैनी सहित समस्त ब्लाक के बीसीएमओे, चिकित्सा अधिकारी प्रभारी समस्त व चिकित्सक मौजूद रहे।
टाेंेक| कोरोना की रोकथाम के लिए प्रशिक्षण लेते जिले के चिकित्सक।