पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Niwai News Rajasthan News Narsingh Ji And Gopal Ji Took Out A Grand Shobha Yatra

नृसिंह जी व गोपाल जी की निकाली भव्य शोभा यात्रा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

टोडारायसिंह| गोपाल जी व नृसिंह भगवान की फूल डोल यात्रा निकालते श्रद्धालु।

टोडारायसिंह|भगवान श्री गोपाल जी महाराज व श्री नृसिंह भगवान की फूलडोल महोत्सव के अंतर्गत बुधवार देर शाम श्री आदि गौड़ ब्राह्मण समाज टोडारायसिंह द्वारा शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा कस्बे के नृसिंह मंदिर से बैण्डबाजे के साथ रवाना हुई जोकि शिल्पकार मोहल्ले होते हुए कस्बे के मुख्य मार्गो से वापस मंदिर पर पहुंची। शोभायात्रा में समाज के वरिष्ठ बंधुओं के साथ नवयुवक मंडल व महिला मंडल भी मौजूद रहे। इस दौरान शोभा यात्रा का श्रद्धालुओं ने जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। सब्जी मंडी बाजार में ठाकुरजी के मंदिर के यहां महाआरती की गई। तत्पश्चात प्रसादी वितरित की गई।
खबरें और भी हैं...