पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Uniyara News Rajasthan News Nehru Yuva Mandal Bhojpura Executive Committee Formed Rajendra President Girraj Secretary

नेहरू युवा मंडल भोजपुरा की कार्यकारिणी का गठन, राजेन्द्र अध्यक्ष, गिर्राज सचिव

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नेहरू नवयुवक मंडल भोजपुरा की बैठक सरपंच सरिता देवी मीणा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में नवीन कार्यकारिणी का गठन करते हुए राजेन्द्र गोस्वामी को अध्यक्ष, गिर्राज चौधरी सचिव, पदम चौधरी कोषाध्यक्ष, मनराज बैरवा क्रीड़ा सचिव, मनीष मीना सांस्कृतिक सचिव, गणेश गोस्वामी सामाजिक व शिक्षा सचिव, राजवीर चौधरी को उपाध्यक्ष, शंकरलाल चौधरी को सहसचिव, राकेश बैरवा को सहकोषाध्यक्ष, चंद्रप्रकाश जाट को प्रचार मंत्री, विनोद चौधरी को सह सांस्कृतिक सचिव, कमल चौधरी, शीशराम मीणा, कमलेश मीणा, धर्मेंद्र नायक, प्रहलाद चौधरी, राजराम चौधरी को संरक्षक तथा नंदकिशोर चौधरी, लालचंद जाट, हंसराज, कुलदीप, धर्मेंद्र, त्रिलोक, राजेश, कन्हैयालाल बैरवा, रामसिंह, विनोद बैरवा, महेन्द्र बैरवा, बुद्धीप्रकाश, विनोद चौधरी, मुकेश को सदस्य मनोनीत किया।

शीतला अष्टमी 16 को, जागरण कल

टोंक| जिलेभर में शीतला अष्टमी पर्व सोमवार को श्रद्धापूर्वक मनाया जाएगा। इस दिन सुबह महिलाएं शीतला माता का व्रत रखकर पूजा-अर्चना करेगी। वही रविवार को जागरण का आयोजन किया जाएगा। शीतला महोत्सव समिति के राजेश भूमिया ने बताया कि मेहंदवास गेट संघपुरा स्थित शीतला माता मंदिर में भव्य भजन संध्या व जागरण गोगा। इसमें ज्ञानचंद, पप्पू प्रजापत, अंसार, मुकेश सैनी आदि भजनों की प्रस्तुती देंगे। सोमवार को अष्टमी पर सुबह महिलाएं शीतला माता को भोग लगाएगी। विदित रहे इस दिन घर में चूल्हा नहीं जलाया जाता हैं। इसलिए एक दिन पूर्व शाम को ही घर मेंं खाना पकाकर अगले दिन शीतलाष्टमी पर माता को ठंडे भोजन का भोग लगाती हैं। संघपुरा पुरानी टोंक स्थित शीतला माता मंदिर में महिलाएं अल सुबह शीतला माता का पूजन कर उन्हें ठंडे खाने का भोग लगाएंगी।

खबरें और भी हैं...