न्यू एलबीएस स्कूल में प्रतिभाओं को बांटे पुरस्कार
न्यू एलबीएस विद्यालय में होली मिलन समारोह, वार्षिकोत्सव एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपखंड अधिकारी प्रकाशचंद रैगर, जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव परशुराम मीणा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लईक खान, जर्नलिस्ट आॅफ जार के प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार करनानी, जिलाध्यक्ष भगवान सहाय शर्मा, जर्नलिस्ट आॅफ जार के ब्लॉक अध्यक्ष एवं शाला निदेशक मुनीम मीणा, अलीगढ सरपंच सबिया बी, भाजपा महिला मोर्चा मंडल की पदाधिकारी मोनिका जैन आदि ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुतियां दी।
इस मौके पर एसडीएम ने कहा कि ऐसे आयोजनों से प्रतिभाओं में निखार आता है। विद्यार्थियों को चाहिए कि अच्छी शिक्षा ग्रहण करके उच्चतम पदों पर काबिज होना चाहिए। शिक्षा के माध्यम से ही बड़ी से बड़ी सफलता प्राप्त की जा सकती है। एम लईक खान, परशुराम मीना ने भी कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि न्यू एल बी एस विद्यालय समय-समय पर इस तरह की गतिविधियां कर आयोजित करवा रहा है जो सराहनीय है। खोहल्या सरपंच कानसिंह प्रजापत, क्षेत्रीय वन अधिकारी रामकरण मीणा, राजकुमार करनानी, भगवान सहाय शर्मा ,जिला उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार शर्मा , राजेश कुमार गौतम, सलीम खान, शिवराज मीणा , उमेश सोनी, अलीगढ़ सरपंच सबिया बी , उखलाना सरपंच सरोज मीणा, गुर्जर कर्मचारी अधिकारी कल्याण परिषद के जिला प्रवक्ता तुलसीराम गुर्जर, मोनिका जैन, संपत मीणा पलाई सरपंच गोपी लाल मीणा ,पाटोली सरपंच बंशी लाल मीणा, रिजोदा सरपंच महेंद्र प्रताप मीणा, बृजराज योगी , बनेठा थानाधिकारी रामेश्वर मीणा, चंद्रजीत सिंह उर्फ शेरू भाई, विद्यालय संचालक शान्तनु शर्मा, राजेन्द्र शर्मा , हनुमान शर्मा , विजय शर्मा, रामजीलाल सैनी, नीरज शर्मा, महावीर प्रसाद, रघुवीर गोस्वामी, हरिकेश मीणा, पूर्व सरपंच रामविलास गुर्जर, राजेंद्र जैन, सुदर्शन मीणा, यूनुस खान उमर ने भी विचार व्यक्त किए। खोहल्या पद दंगल के कलाकारों ने कन्हैया पद दंगल भी पेश कर दर्शकों का मन मोह लिया। अतिथियों द्वारा शील्ड व प्रमाण पत्र दिए गए।