पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Tonk News Rajasthan News On Holi Day The Main Market Bathed With Light It Was Dark For A Year

होली के दिन दूधिया रोशनी से नहाया मुख्य बाजार, एक साल से बाजार में था अंधेरा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शहर में पिछले एक साल से मुख्य बाजार में खंभे लगाने एवं अंडर ग्राउंड बिजली लाइन डाले जाने के कारण रोड लाइटें बंद पड़ी थी। जिसके कारण दुकानें बंद होने के बाद अधिकांश अंधेरे जैसी स्थितियां रहती थी। होली के दिन नगर परिषद सभापति अली अहमद ने शहर के लोगों को होली का तोहफा देते हुए विधिवत रुप से शहर के मुख्य बाजार में दूधिया रोशनी का शुभारंभ किया। जानकारी के अनुसार करीब 138 एलईडी लाइटें शहर के मुख्य बाजार में लगाई गई है।

बड़ा कुआ से लेकर घंटाघर तक करीब 70 खंभों पर लगी लाइटों के शुभारंभ अवसर पर नगर परिषद राजूलाल मीणा, उप सभापति बजरंग लाल, कांग्रेस ने सऊद सईदी, हंसराज गाता, शब्बीर अहमद, सुनील बंसल, पंडित शैलेंद्र शर्मा, इम्तियाज खान, जर्रार अहमद, राहुल सैनी, मुन्ना कैसरी, मुदस्सर ज़ीशान आदि मौजूद रहे।

होली के भजनों पर महिलाओं ने खेली फूलों की होली

टोंक|शास्त्रीनगर युवा समिति एवं महिला मंडल की ओर से फागोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें नैनवां से आए गायकों ने बाबा श्याम व होली के भजनों पर लोगों ने जमकर नृत्य किया। टीना भारती ने होली खेले रघुबीरा अवध में, होली खेले रघुबीरा, आज बरज में होली रे रसिया, रंग मत डाल रहे सांवरिया, होली रे बाबा नाचण दे, बाबा नंद के द्वार मची रे होली, नैना नीचा कर ले श्याम न रिझावली काई रे सहित कई होली फाग गीतों की प्रस्तुतियां दी। फाग गीतों पर मुरारी विजय, विवेक, राजू, सुनिता, राखी, रोशन, नीतू, मोहिनी समेत कई महिलाओं ने फूलों की होली खेलते हुए नृत्य किया। इस मौके पर विशेष सजावट के साथ बाबा श्याम की झांकी सजाई गई। हरिकृष्ण, श्यामलाल जैन, राधेश्याम विजय, हनुमान, भागचंद जैन आदि अतिथि रहे।

सैन समाज उत्थान समिति की मीटिंग 14 को

निवाई| सैन समाज उत्थान समिति निवाई शहर की मीटिंग 14 मार्च को सुबह 11 बजे खणदेवत रोड स्थिति कमलेश्वर महादेव मंदिर पर आयोजित की जाएगी। अध्यक्ष पप्पू लाल सैन ने बताया कि मीटिंग में आय-व्यय का ब्यौरा
पेश किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...