रामनिवास धाम के लिए गाजे-बाजे के साथ पदयात्री रवाना
शाहपुरा स्थित रामनिवास धाम के लिए रवाना हुए पदयात्री रविवार को मेहंदवास पहुंचे। इस दौरान ग्रामीणों ने जयकारों के बीच स्वागत किया। इस मौके पर संतों के प्रवचन भी हुए। रामद्वारा टोंक से रामनिवास धाम के लिए सुबह पदयात्रा रवाना हुई। जो दोपहर को मेहंदवास पहुंची। श्रद्धालु कजोड़मल विजय, रमेश विजय, आशाराम, गौरीशंकर आदि लोगों ने पदयात्रियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। घरों के बाहर लोगों ने रामचरण, रामनिवास व कान्हड़दास महाराज की झांकी की आरती उतारी। इसके बाद संत कोमलराम व रामनिवास के प्रवचन हुए। इस दौरान आसपास के गांवों से आए श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। इससे पहले टोंक में संत रामनिवास महाराज व संत कोमलराम महाराज के सानिध्य में धार्मिक मन्त्रोच्चार के बाद रामद्वारा से पदयात्रा श्रीरामद्वारा से रवाना हुई। घंटाघर चौराहे पर नटराज सेवा संस्थान की ओर से पदयात्रा का पंडित शैलेन्द्र शर्मा, कन्हैयालाल चौधरी, मणिकांत गर्ग, नप उपसभापति बजरंगलाल वर्मा, डॉ. प्रदीप गहलोत, पं. पवन सागर, राजाराम माघवाचार्य, महेश जोशी, रोहिताश कुमावत आदि ने पुष्पवर्षा कर झांकी आरती उतारी।