टोंक | मानसून में अच्छी बरसात और खुशहाली के लिए लगातार तीसरी बार रंग मल्हार कार्यक्रम का आयोजन 21 जुलाई को होगा। रविवार को रंग मल्हार कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए लेकर बनास कलाकार समूह के अध्यक्ष जसवंत सिंह नरुका की अध्यक्षता में कलाकारों की बैठक आयोजित की गई।
अजय मिश्रा ने बताया कि रंग मल्हार का आयोजन इस बार टोंक के अलावा प्रदेश के 23 जगहों पर भी आयोजित किया जाएगा। वरिष्ठ कलाकार विद्यासागर उपाध्याय के मार्गदर्शन में प्रदेशभर में रंग मल्हार का कार्यक्रम आयोजित होते हैं। जबकि टोंक में बनास कलाकार समूह की ओर से पिछले तीन सालों से इसका आयोजन हो रहा हैं। चूंकि इस बार की थीम “बीजणी” हैं इसलिए प्रत्येक प्रतिभागी कलाकार खजूर से बनी पंखियां (बीजणी) पर अपने मनोभावों का चित्रण करेंगे।
इस अवसर पर शैलेन्द्र सिंह भाटी, उमेश साहू, प्रियंका शर्मा आदि कलाकार उपस्थित रहे। मिश्रा ने बताया कि सावन में अच्छी बरसात की कामना को लेकर रंग मल्हार कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
इससे पूर्व टोंक में रंग मल्हार कार्यक्रम में साईकिल एवं लालटेन थीम पर काम किया गया हैं। इस दौरान पुराने हाथ पंखो, बीजणी व पंखियों की प्रदर्शनी लगाने की योजना भी हैं।