फागोत्सव : आज बिरज में होली रे रसिया...
इन्द्रा कालोनी स्थित श्याम मंदिर में राधा महिला मंडल के तत्वावधान में शनिवार को फ फागोत्सव का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर बाबा श्याम का फूलों से अलौकिक श्रृंगार किया गया। इस दौरान महिलाओं ने राधा कृष्ण के साथ फूलों की होली खेली। इस दौरान भजन गायक अनिल शर्मा ने होळी खेळे रघुवीरा होली आई रे.., फाग खेळन बरसाने आए है छलिया नन्दकिशोर.., कानूड़ो रंग डार गयो.. सुण बरसाने की छोरी.., रंग मत डाले रे सावरियां.., तुमसे खेलूंगी होली आय जाइयो कान्हा..मीठे रस से भरी राधा रानी लागे.., भजन प्रस्तुत किए। गायक महेश दरगड़ ने होलियां में उड़े रे गुलाल.. मिश्री सो मीठो नाम हमारी राधा रानी को.., गायक मनीष साहू ने म्हारी चूनड़ कर दी लाल.. आज बिरज में होली रे रसिया.., उड़े रहे रंग गुलाल.., कानूड़ो रंग डार गयो.., गायक महेश खाण्डल ने बाबा नन्दजी के द्वार मची रहे होली..सुण बरसाने की छोरी.., रंग मत डाले रे सावरियां.., भजन प्रस्तुत किए।
फागोत्सव के भजनों पर मंडल की महिलाओं ने जमकर नृत्य किया। इस अवसर पर सरोज अग्रवाल, ललिता, भावना खण्डेलवाल, सुनिता अग्रवाल, ममता जायसवाल, पूजा शर्मा, रचना, मधु, कृष्णा अग्रवाल, कृष्णा खण्डेलवाल, कविता शर्मा, संतोष, प्रेमलता खण्डेलवाल, गायत्री शर्मा, गोदावरी, ममता अग्रवाल, अनिता अग्रवाल, सहित अनेक महिलाएं शामिल थी। इसी प्रकार विजयवर्गीय महिला मंडल के तत्वावधान में शुक्रवार की रात फागोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें कलाकार महेश दगरड, अनिल शर्मा, मनीष साहू ने श्याम बाबा के मधुर भजनों की प्रस्तुतियां दी। फागोत्सव में भाव-विभोर होकर श्रद्धालुओं ने
नृत्य किया।
दूनी रणछोड़ मंदिर में फागोत्सव आज
दूनी | रणछोड़ नाथ मंदिर में सोमवार रात को फागोत्सव का आयोजन किया जागा। वरिष्ठ अध्यापक सत्यनारायण तिवारी ने बताया कि फागोत्सव के दौरान भजन संध्या होगी जिसमें श्रद्धालु रात को गुलाब के फूलों से होली खेलेंगे।
छप्पन भोग की झांकीएवं खेली पुष्प होली
देवली | शहर में श्री सांवरिया सेठ डाक निशान यात्रा सेवा समिति के तत्वाधान में आयोजित पांच दिवसीय फागोत्सव के अंतिम दिवस रविवार को कई कार्यक्रम हुए।इस दौरान भगवान काअलौकिक श्रृंगार कर लगाया छप्पन भोग लगाया गया एवं जमकर पुष्प होली खेली गई।
यहां श्री चारभुजा नाथ मंदिर अग्रवाल धर्मशाला प्रांगण में आयोजित पांच दिवसीय फागोत्सव में खूब रंग जमा।समिति सदस्यों ने बताया कि रविवार को फागोत्सव समापन में प्रभु श्री के चरणों में अलौकिक श्रृंगार के साथ छप्पन भोग लगाया गया एवं भजन कीर्तन के साथ जमकर नृत्य भी किया ।इस दौरान भगवान के संग पुष्प होली के साथ फाग महोत्सव में भक्तों ने प्रसादी भी प्राप्त की।
निवाई | श्याम मंदिर में आयोजित फागोत्सव में मौजूद महिलाएं।