पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Niwai News Rajasthan News Phuldol Festival Celebrated With Great Pomp In The Radha Gopinath Temple Of Niwai

निवाई के राधा गोपीनाथ मंदिर में धूमधाम से मनाया फूलडोल महोत्सव

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शहर सहित उपखंड के ग्रामीण क्षेत्र में होली का त्योहार हर्षोल्लास से मनाया गया। होलिका के पहले दिन होली के डांडे की महिलाओं ने परंपरागत रूप से पूजा की । शुभ मुहूर्त में होलिका को दहन किया गया। इस दौरान नवविवाहिताओं ने होलिका के परिक्रमा लगाई और अपने सुहाग की लंबी उम्र की कामना की ।

इसके बाद लोगों ने गेहूं की बालियां होली की आग में सेकी और अग्नि अपने घर ले गए। अगले दिन धुलेंडी का त्योहार मनाया गया। इस दौरान युवाओं ने पानी में रंग घोलकर होली खेली। होली खेलने के दौरान युवा बैंड बाजे पर नृत्य भी करते हुए देखे गए। प्राचीन राधा गोपीनाथ मंदिर में मंगलवार की शाम फूलडोल महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान मंत्रोच्चार के साथ भगवान का पंचामृत से महाभिषेक कर भगवान राधा गोपीनाथ व राधाजी-रूकमणीजी के विग्रह को मंदिर के गर्भ गृह से बाहर लाकर लकड़ी के सिंहासन पर विराजित किया और फूल बंगले की झांकी सजाकर महाआरती की गई। इसी प्रकार इंद्रा कालोनी स्थित श्याम मंदिर में रंगों के त्योहार पर जमकर गुलाल उड़ाई गई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने सत्संग व
भजन कीर्तन किए।

हर्षोल्लास से मनाया पर्व

मोर|कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्र में होली का त्योहार हर्षोल्लास से मनाया। सोमवार शाम को विधिविधान व वैदिक मंत्रोच्चार के साथ होली का दहन िकया। विभिन्न संगठनों के युवाओं ने तिलक होली खेली। कूकड़, पंवालिया, मांदोलाई, भांवता, सांवरिया सहित सभी गांवों में होली, धुलेंडी का पर्व तथा बुधवार को भाईदूज मनाई गई।

निवाई| धुलण्डी पर श्याम मंदिर के बाहर डीजे पर नाचती महिलाएं
खबरें और भी हैं...