पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Banetha News Rajasthan News Physical Teacher Savitri Gautam Gets Maternity Women Award

शारीरिक शिक्षिका सावित्री गौत्तम को मिला मातृत्व नारी सम्मान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रूपवास ग्राम पंचायत के गुदलिया ग्राम स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय मे कार्यरत शारीरिक शिक्षिका सावित्री गौत्तम को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जयपुर में आयोजित समारोह में मातृत्व नारी सम्मान से सम्मानित किया। महिला सशक्तिकरण फाउंडेशन द्वारा जयपुर के प्रताप नगर मे महिला दिवस पर आयोजित समारोह मे विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली प्रदेश की 90 महिलाओं को सम्मानित किया। जिनमें से शारीरिक शिक्षिका सावित्री गौत्तम भी जिले से एकमात्र महिला है। सम्मान समारोह के दौरान मुख्य अतिथि डॉ. अर्चना शर्मा, डॉ. जगदीश प्रसाद, डॉ. एस के मोहनपुरिया एंव दुर्गा वर्मा द्वारा शारीरिक शिक्षिका सावित्री गौत्तम को माल्यार्पण कर शील्ड एंव प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया।

बनेठा। जयपुर मे शारीरिक शिक्षिका को मातृत्व नारी सम्मान से सम्मानित करते अतिथि।
खबरें और भी हैं...