- Hindi News
- National
- Uniyara News Rajasthan News Pit At The Turn Of The Road There Is A Possibility Of Accident
सड़क के मोड़ पर गड्ढा, हादसे की आशंका
उनियारा | नैनवां मोड़ पर पुलिया के पास बना गहरा गड्ढा।
उनियारा | उनियारा-नैनवां मार्ग पर बागर बस्ती के यहां पर सड़क पर गहरा गडढ़ा होने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। इस समस्या के बारे में कई बार प्रशासन को अवगत कराने के बाद भी किसी ने सुध नहीं ली। आशाराम प्रजापत, तस्लीम खान, दिनेश बैरवा, अतीक मोहम्मद, राधेश्याम मीणा सहित वार्ड के कई लोगों ने बताया कि बागर बस्ती के पास मोड़ है, जहां पर पुलिया बनी हुई है एवं गलवा बांध में पानी आने पर यह पुलिया लबालब हो जाती है एवं इसी पुलिया के किनारे में बड़ा गहरा गडढ़ा हो रहा है। जहां से उनियारा व नैनवां मार्ग से आने वाली रोडवेज बस सहित कई दर्जन वाहन इसी मोड़ से गुजरते है। इस गड्डे में कई बार बाइक चालक रात के अंधेरे में गिरकर चोटिल हो चुके हैं। दो-तीन बार इसी गडढ़े में सीमेंट से भरा हुआ ट्रोला का पहिया धंस जाने से करीब दो-तीन घंटे तक रास्ता जाम रहा। सीमेंट ट्रोला से पूरा खाली करके दूसरे वाहन में लोड़ करवाने के बाद ही रास्ता खुलाया हुआ था।