पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Tonk News Rajasthan News Pleasure Of Swinging In The Fair Panch Patels Discuss Banning Misdeeds

मेले में लिया झूले-चकरी का आनंद, पंच-पटेलों ने कुप्रथाओं पर रोकथाम लगाने पर की चर्चा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रंगपंचमी पर शुक्रवार को कोली समाज के सालाना मेला का आयोजन ऐतिहासिक महादेवाली शिवालय परिसर में किया गया। शिवालय में विधिवत पूजा-अर्चना के बाद मेले की शुरुआत हुई और समाज के लोगों ने एक-दूसरे को बधाई देकर दी। इसके बाद प्रदेशभर से आए समाज के लोगों ने मेले में चाट-पकोड़ी, झूले, चकरी का आनंद लिया।

मेले में समाज के पंच-पटेलों ने एक जाजम पर बैठक कर समाज सुधार व कुप्रथाओं पर रोकथाम लगाने पर चर्चा की गई। अखिल भारतीय कोली समाज जिलाध्यक्ष रमेशचंद महावर ने बताया कि रंगपंचमी पर महादेवाली स्थित प्राचीन शिवमंदिर में कोली समाज का परम्परागत वार्षिक मेले का आयोजन किया गया।

जिले के अलावा अजमेर, जयपुर, सवाईमाधोपुर, कोटा, बंूदी, धौलपुर, अलवर, दाहोद चंडीगढ़, गुजरात के अहमदाबाद के अलावा देश के कई हिस्सों से समाजबंधु नए परिधान धारण कर मेले में पहुंचे। इस दौरान महिलाओं व बच्चों ने चाट-पकौड़ी और झूलें व चकरी का आनंद लिया। वही खिलौनों की दुकानों पर भी खरीददारी की। विदित रहे समाज के लोग इस दिन घरों मे दाल, बाटी, चूरमा की रसोई बनाकर भोग लगाते हैं। वही मेले में समाज के युवक-युवतियों के रिश्ते तय करने सहित सामाजिक सुधार आदि पर चर्चा की जाती हैं। श्री कोली समाज विकास समिति अध्यक्ष हेमंत बुंदेल ने बताया कि समिति कार्यकर्ताओं व समाज के लोगों की ओर से मेले में आए लोगों की सुविधा के लिए जलपान व छाया के लिए टेंट की व्यवस्था की गई हैं।

इस अवसर पर पार्षद पंकज महावर, विकास समिति सचिव जसवंत महावर, कोषाध्यक्ष भगवानदास महावर, कंवरीलाल पटेल, कैलाश महावर, सत्यनारायण, बुद्धिप्रकाश, महावीर, मोहनलाल, मुन्ना महावर सहित काफी तादात में समाज के लोग मौजूद रहे।

टोंक | कोली समाज के मेले में झूले चकरियां आनंद लेते समाज के लोग व उपस्थित जनसमूह।
खबरें और भी हैं...