- Hindi News
- National
- Malpura News Rajasthan News Police Personnel Also Attacked Phalguni Songs
पुलिस के जवानों ने भी फाल्गुनी गीतों पर किया धमाल
शहर में होली व धुलंडी शांति पूर्वक संपन्न होने के बाद बुधवार को उपखंड मुख्यालय थाना परिसर में पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने मिलजुल कर होली मनाई। जवानों ने जमकर गुलाल उड़ाई तथा फाल्गुनी गीतों की धुन पर जमकर धमाल मचाया।
इस अवसर पर डीएसपी चक्रवर्ती सिंह राठौड़ व थानाधिकारी रविंद्र सिंह शेखावत सहित तमाम पुलिस अधिकारी व जवानों ने होली धमाल का आनंद लिया। पुलिस के होली कार्यक्रम में नागरिकों व अन्य अधिकारियों ने भी हिस्सा लिया। सामूहिक भोज सहित अन्य मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
मालपुरा| पुलिस जवानों व अधिकारियों ने गुलाल उड़ा मचाया धमाल।