अश्लील ऑडियो किया वायरल, दो गिरफ्तार
पीपलू थाने में एक महिला ने कुछ लोगों द्वारा उसके विरुद्ध अश्लील बातों का ऑडियो बनाकर वायरल करने का मामला सात जनों के विरुद्ध 8 मार्च को नामजद दर्ज करवाया था। जिस मामले में पीपलू थानाधिकारी रामअवतार सिंह ने टीमें गठित की। इस पर एएसआई बालकिशन शर्मा के नेतृत्व में गठित टीमों ने २ आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की हैं। वहीं अन्य नामजद फरार आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार करने को लेकर गठित टीमें दबिश दे रही हैं।
थानाधिकारी रामअवतार सिंह ने बताया कि महिला द्वारा दी गई रिपोर्ट में बताया था कि 6 मार्च को सुबह 10 बजे करीब उसके देवर के मोबाइल पर एक वीडियो प्राप्त हुआ। जिसमें बगड़वा के छीतर पुत्र श्योकरण जाट, रामदयाल पुत्र रामचंद्र जाट, घनश्याम पुत्र किशनलाल जाट, लादू पुत्र सत्यनारायण जाट, देवलाल सेन, छीतर पुत्र रामजस जाट तथा नवरंगपुरा निवासी शंकर पुत्र नानगा जाट द्वारा शराब पार्टी कर
उसमें महिला के चरित्र संबंधी अश्लील बातों का वीडियो वायरल किया गया।
पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए 2 आरोपी शंकर पुत्र नानगा जाट व देवलाल सेन को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेसी भेजा गया हैं। वहीं अन्य फरार आरोपियों की भी पुलिस तलाश में जुटी हैं।