62 में से 27 एएनएम के पद रिक्त
उनियारा | तहसील क्षेत्र में 62 उपस्वास्थ्य केन्द्र में से 27 उपस्वास्थ्य केन्द्रों पर कई सालों से एएनएम नहीं होने से प्रसूता महिला सहित कई रोगियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्राम पंचायत आमली, रोशनपुरा, समरावता, बालापुरा, चतरपुरा, रमजानगंज, गुमानपुरा, रघुनाथपूराकलॉ, मण्डालिया, नयागांव, बिणजारी में उपस्वास्थ्य केन्द्र तक कई सालों से नहीं है। उपस्वास्थ्य केन्द्र आंगनबाड़ी केन्द्रों में संचालित हो रहे हैं। आमली ग्राम पंचायत की प्रसूता महिलाओं के साथ साथ अन्य रोगियों को अपना उपचार करवाने के लिए सवाईमाधोपुर जाना पड़ रह रहा है। यदि प्रसूता महिला को दिन रात में डिलेवरी होने पर निजी साधनों से सवाईमाधोपुर ले जाने पर परिजनों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। कई आंगनबाड़ी केन्द्र जर्जर होने के बाद उक्त उपस्वास्थ्य केन्द्र संचालित हो रहे है। तहसील क्षेत्र में 62 उपस्वास्थ्य केन्द्र है, जिनमें से 27 उपस्वास्थ्य केन्द्रों पर एएनएम कई सालों से नहीं होने पर ग्रामीणों व प्रसूता महिलाओं को परेशानी उठानी पड़ रही है।