पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ढीले तारों से आए दिन बिजली आपूर्ति बाधित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शहर के वार्ड नंबर 17 में भर कुआं तालाब के पास से गुजर रही कृषि विद्युत लाइन कई वर्षों से क्षतिग्रस्त है। लाइन के तार जगह-जगह ढीले पड़े हुए हैं। तारों के ढीले होने से तार आपस में उलझ जाते हैं जिससे आए दिन वार्ड नंबर 5,6,7,17 व 19 की विद्युत आपूर्ति बाधित हो जाती है। रात्रि के समय विद्युत आपूर्ति बाधित होने पर पूरी रात क्षेत्र में अंधेरा रहता है। रात्रि में विद्युत नहीं आने की सूचना संबंधित अधिकारियों को देने के बाद भी अधिकारी ध्यान नहीं देते हैं। यह भी नहीं है कि इसकी जानकारी विभाग को नहीं है लेकिन विभाग जानबूझकर अनजान बनकर बैठा है।

आए दिन रात्रि में विद्युत आपूर्ति बाधित होने से क्षेत्र में चोरियों की संख्या भी बढ़ रही है। मोहल्लेवासियों में ढीले पड़े तारों को खींचवाने व तारों को दुरुस्त करवाने की मांग की है।

निवाई | कृषि कनेक्शन के क्षतिग्रस्त विद्युत तार।
खबरें और भी हैं...