पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Deoli News Rajasthan News Prabhat Pheri Held On 150th Birth Anniversary Of Mahatma Gandhi

महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर निकाली प्रभात फेरी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

देवली | राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मनाई जा रही 150 वी जयंती के अवसर पर गुरुवार को दांडी यात्रा की वर्षगांठ पर प्रातः जहां शहर में प्रभात फेरी निकाली गई वही गांधी पार्क में प्रार्थना सभा का भी आयोजन किया गया। मिली जानकारी के अनुसार गांधी पार्क स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय से तहसीलदार रमेश कुमार जोशी ने प्रभात फेरी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान पालिका के अधिशासी अधिकारी सुरेश कुमार मीणा ,मुख्यब्लॉक शिक्षा अधिकारी मोतीलाल ठगरिया,अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रामराय मीणा,राजीव शर्मा एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की ओर से अधिकृत आकाश कंछल व अधिवक्ता संदीप काटिया भी मौजूद थे।
खबरें और भी हैं...