पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Tonk News Rajasthan News Prabhat Pheri Organized By School Students On The Anniversary Of Dandi Yatra

दांडी यात्रा की वर्षगांठ पर स्कूली छात्र-छात्राओं ने निकाली प्रभात फेरी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

दांडी यात्रा की वर्षगांठ पर गुरुवार को स्कूली बच्चों व शिक्षकों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने प्रभात फैरी निकालकर गांधीजी के आदर्शाे को अपनाने का संदेश दिया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती वर्ष के तहत दांडी यात्रा को सिटी न. 2 टाउन हॉल स्कूल से जिला परिषद सीईओ नवनीत कुमार, एसडीएम रतनलाल योगी, महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति जिला संयोजक अनुराग गौतम एवं ब्लाॅक संयोजक विकास विजयवर्गीय ने हरी झण्डी दिखाकर प्रभात रैली को रवाना किया। जहां प्रभात फैरी में सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों के 500 छात्र-छात्राओं के अलावा शिक्षक व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हाथों में गांधीजी के संदेश की तख्तियां लेकर रवाना हुए। वहां से रैली के रुप में पटेल सर्किल, घंटाघर होते हुए गांधी पार्क पहुंचे।

रामधुनी एवं बापू के प्रिय भजनों की दी प्रस्तुति

जहां पर सभी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। वही सर्वधर्म प्रार्थना सभा में रामधुनी एवं बापू के प्रिय भजनों की प्रस्तुती दी गई। वहां से भी वापस रैली के रुप में रवाना होकर अजीम प्रेमजी फाउण्डेशन में महात्मा गांधी के जीवन पर आधारित चित्र प्रदर्शनी का सभी ने अवलोकन किया। इस दौरान तहसीलदार सुरेश चन्द शर्मा, सीडीईओ शिवराम यादव, एडीईओ सीताराम गुप्ता,एडीपीसी ओम प्रकाश जाट, महिला एवं बाल विकास की उपनिदेशक डाॅ. धर्मवीर मीणा, सीडीपीओ ओम प्रकाश सैनी, अजीम प्रेमजी फाउण्डेशन के देवेन्द्र जोशी, नरेन्द्र चौधरी, मनीषा शर्मा, शमीम भाटी, शैलेन्द्र शर्मा, विवेकानंद स्कूल से रमेश काला सहित कई लोग मौजूद रहे।

सप्ताह भर आयोजित हाेंगे विभिन्न कार्यक्रम

दांडी यात्रा की वर्षगांठ पर जिला व ब्लाॅक स्तर पर सप्ताहभर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कलेक्टर केके शर्मा ने बताया कि शुक्रवार शाम 6ः30 बजे नगर परिषद सभागार में गांधी भजन, देशभक्ति गीत प्रतियोगिता, 14 मार्च शनिवार सुबह 11 बजे नप सभागार व सिटी न. 2 स्कूल में नुक्कड नाटक व पारम्परिक सितोलिया खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। 15 मार्च को चित्रकला व पारम्परिक रस्साकसी खेलकूद प्रतियोगिता, 16 मार्च को निबन्ध व खो खो प्रतियोगिता, 17 मार्च को भाषण, काव्य व कविता प्रतियोगिता व 18 मार्च को समापन सेमिनार व महापुरुषों पर आधारित रूप धरो प्रतियोगिता आयोजन होगा।

टोंक| प्रभात फेरी में रैली का हरी झंडी दिखाकर रवाना करते सीईओ

जिला परिषद नवनीत कुमार सहित अन्य अधिकारी व छात्र-छात्राएं।
खबरें और भी हैं...