- Hindi News
- National
- Niwai News Rajasthan News Prayer Meeting And Prabhat Ferry Organized In Toda
टोडा में प्रार्थना सभा व प्रभात फेरी का आयोजन
टोडारायसिंह|कस्बे में गुरूवार को राष्ट्र पिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के आयोजन को लेकर व दाण्डी यात्रा की वर्ष गांठ के अवसर पर प्रार्थना सभा व प्रभात फैरी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष संतकुमार जैन व मोहन लाल अग्रवाल पूर्व पार्षद ने किया। सुबह सभी ने गांधी स्मारक में प्रार्थना सभा आयोजन किया। तत्पश्चात गांधी स्मारक से कस्बे प्रभात फेरी में अतिथिगण, छात्र-छात्राए, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, नर्सिंग स्टाफ आदि मौजूद रहे। नेहरू पार्क में पूर्व पालिका अध्यक्ष रामदयाल सुवालका ने अपने संबोधन में महात्मा गांधी के विचारों को आत्मसात करने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में शंकर लाल चौधरी एडवोकेट, नायब तहसीलदार सीताराम लक्षकार, नायब तहसीलदार बरवास नारायण राम दहिया, सीबीईओ राजेन्द्र प्रसाद शर्मा, सुनिल भारत, पालिका ईओ भरतलाल मीणा आदि मौजूद थे।