- Hindi News
- National
- Malpura News Rajasthan News Preparations For Procession On Dhulendi Gulal Sales Increased
धुलेंडी पर जुलूस की तैयारी, गुलाल की बिक्री बढ़ी
में भय व्याप्त है इसके बावजूद सांस्कृतिक परंपराओं के निर्वहन को लेकर तमाम लोग उत्सुक है। रंगों से परहेज कर लोग अब गुलाल का सर्वाधिक उपयोग करने लगे है यही कारण है कि बाजार में होली के मौके पर गुलाल की जबरदस्त बिक्री हुई है।
मालपुरा | होली पर्व के अंतर्गत शहर में जगह जगह करीब एक सौ गली मोहल्लों व चौराहों पर होली दहन
किया जाएगा।
होली दहन को लेकर जहां अामजन में उत्साह का माहौल है वहीं होली दहन व धुलंडी के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थाना पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक इंतजाम किए है। होली दहन के दौरान जगह जगह पुलिस जवानों की तैनाती रहेगी। पुलिस प्रशासनिक अधिकारी लगातार गश्त पर रहेंगे। थानाधिकारी रविंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि त्योहार पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए अतिरिक्त जाब्ता बुलाया गया है। होली के अगले दिन शहर में हर साल की तरह इस बार भी जुलूस निकाला जाएगा इसके लिए आयोजन कर्ताओं की ओर से पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को स्वीकृति के लिए आवेदन किया गया है। हांलाकि कोरोना वायरस के चलते आमलोगों में भय व्याप्त है इसके बावजूद सांस्कृतिक परंपराओं के निर्वहन को लेकर तमाम लोग उत्सुक है। रंगों से परहेज कर लोग अब गुलाल का सर्वाधिक उपयोग करने लगे है यही कारण है कि बाजार में होली के मौके पर गुलाल की जबरदस्त बिक्री हुई है।