पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

केऔसुब का सदस्य होना ही अपने आप में गौरवपूर्ण

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

केऔसुब 6वीं एवं 9वीं आरक्षित वाहिनी परिसर में 51 वां स्थापना दिवस शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान 6वीं एवं 9वीं आरक्षित वाहिनी के कमांडेंट बी.आर.ढाका ने मुख्य अतिथि बतौर परेड की सलामी ली।

यहां शुक्रवार की सुबह 08:00 बजे केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की 6वीं एवं 9वीं आरक्षित वाहिनी में बल का 51 वां स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान बल के जवानों एवं अधिकारियों ने 6वीं एवं 9वीं आरक्षित वाहिनी कमाण्डेंट एवं मुख्य अतिथि बीआर. ढाका को सलामी दी। 51 वे स्थापना दिवस के मौके पर कमाण्डेंट डाका ने संबोधित करते हुए कहा कि केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल देश का मजबूत व जिम्मेदार बल है, जिसका सदस्य होना ही अपने आप में गौरवपूर्ण है।

उन्होंने बल के सभी सदस्यों के अदम्य साहस एवं क्षमता की प्रशंसा की एवं बल को इस मुकाम पर पहुंचाने में योगदान देने वाले बल सदस्यों तथा सभी भूतपूर्व बल सदस्यों की भी सराहना की। इस बल को 10 मार्च 1969 में केन्द्र के औद्योगिक उपक्रमों को बेहतर सुरक्षा प्रदान करने के लिए स्थापित किया गया था। 2,800 बल सदस्यों की नफरी वाला बल आज लगभग 1,80,000 बल सदस्यों की संख्या वाला सशस्त्र बल है जो इस समय देश के महत्वपूर्ण औद्योगिक उपक्रमों को सुरक्षा प्रदान कर रहा है। आज यह बल अपनी बहुमूल्य सेवायें हर क्षेत्र की सुरक्षा में प्रदान कर रहा है, जैसे कि अंतरिक्ष व आणविक संस्थानों, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डो, महत्वपूर्ण सरकारी भवनों एवं स्मारकों, मेट्रो रेल तथा वी.आई.पी. सुरक्षा आदि। साथ ही यह बल संयुक्त राष्ट्र मिशन में भी सराहनीय काम कर रहा है।

उन्होंने संबोधन में बताया कि बल ने जो मुकाम हासिल किया है उसे और आगे बढाने की जिम्मेदारी हमारी है। उसके लिए हमें हमेशा प्रय|शील एवं समर्पित रहना है। इस मौके पर दोनों वाहिनी के सभी राजपत्रित अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी एवं अन्य पद के बल सदस्य मौजूद थे।

देवली | कमांडेट को सलामी देते बल के जवान।
खबरें और भी हैं...