- Hindi News
- National
- Niwai News Rajasthan News Rajput Samaj Matrimonial Conference On 26 April
राजपूत समाज का वैवाहिक सम्मेलन 26 अप्रैल को
गांव लुहारा में स्थित तेजाजी मंदिर समिति की बैठक समिति के अध्यक्ष रामफूल गुर्जर की अध्यक्षता में मंदिर परिसर में हुर्इ। बैठक में तेजाजी महाराज मंदिर के हो रहे निर्माण को लेकर विचार -विमर्श किया गया। बैठक में 400 बीघा सरसों की तूड़ी की नीलामी आगामी 15 मार्च की सुबह 11 बजे बोली लगाकर छोड़ने का निर्णय लिया गया। बैठक में समिति के कोषाध्यक्ष रामदयाल चौधरी, महामंत्री कैलाश जांगिड़, संगठन मंत्री नाथूसिंह, संयुक्त मंत्री विनोद स्वामी, पूर्व सरपंच सीताराम चौधरी सहित समिति के पदाधिकारी व ग्रामीण मौजूद थे।
महा देवाली शिव मंदिर में कोली समाज का मेला आज
टोंक|कोली समाज का पारम्परिक मेला शुक्रवार को महा देवाली शिव मंदिर परिसर में भरेगा। गुरुवार को पदाधिकारियों ने नगर परिषद की जेसीबी से कांटे आदि हटवाकर मेला स्थल पर साफ-सफाई की। जिलाध्यक्ष रमेश महावर, अध्यक्ष हेमंत बुंदेल, राजू पटेल, संजय महावर आदि मौजूद रहे। मेले में टोंक जिले सहित राज्य के कई जिलों के अलावा अहमदाबाद चंडीगढ़ समेत कई राज्यों से कोली समाज के लोग आते हैं और मेले में समाज के युवक-युवतियों के रिश्ते तय करने सहित सामाजिक सुधार को लेकर भी चर्चा की जाती हैं।
तेजाजी महाराज मंदिर समिति ने तूड़ी नीलामी का लिया निर्णय
भास्कर न्यूज | उनियारा
श्री राजपूत जागृति सेवा संस्थान उनियारा की आवश्यक बैठक संस्थान के अध्यक्ष शिवराज सिंह नरुका की अध्यक्षता में चामुंडा माता मंदिर परिसर में आयोजित की गई। इसमें 26 अप्रैल को प्रस्तावित सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा की। महामंत्री भगवान सिंह नरुका ने बताया कि विवाह सम्मेलन के लिए पंजीयन 5 अप्रैल तक होगा।
इस अवसर पर होली मिलन समारोह भी हुआ। कार्यक्रम में सुरज्ञान सिंह गौड़, राजवीर सिंह देवी सिंह, नारायण सिंह, भगवान सिंह,उम्मेद सिंह, खेम सिंह, छितर सिंह, बहादुर सिंह, राजेन्द्र सिंह, भंवर सिंह, लोकेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, रूपेंद्र सिंह, भागेन्द्र सिंह, अंग्रेज सिंह, मानवेन्द्र सिंह, किशन सिंह, महेंद्र सिंह, दिग्विजय सिंह सहित कई
समाज बंधु उपस्थित मौजूद थे।
श्रीराजपूत सभा की बैठक 15 मार्च को
टोंक|श्रीराजपूत सभा तहसील ईकाई उनियारा की बैठक 15 मार्च को जगतशिरोमणि मंदिर में उनियारा में आयोजित की जाएगी। महेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि तहसील अध्यक्ष शिवनंदन सिंह नरुका की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली बैठक में श्री राजपूत छात्रावास निर्माण को लेकर चर्चा की जाएगी और होली स्नेह मिलन का आयोजन होगा। इसमें तहसील पदाधिकारी व सदस्य सहित समाज के लोग मौजूद रहेंगे।
उनियारा| बैठक में उपस्थित पदाधिकारी व समाज के लोग।