- Hindi News
- National
- Tonk News Rajasthan News Refrigerator Mixie And Other Items Stolen From The House
सूने मकान से फ्रिज-मिक्सी व अन्य सामान चोरी
टोंक | इन दिनों जिले में चोरी की वारदातें बढ़ रही हैं। चोर बेखौफ वारदात को अंजाम देकर माल मार रहे हैं। लोग इन वारदातों में भयभीत हैं, लेकिन पुलिस प्रशासन चोरी की वारदातों पर अंकुश लगा पा रहा हैं और न ही इनका खुलासा कर पा रही है।
कोतवाली क्षेत्र में कनक वाटिका नरम सेठ के सामने एक सूने मकान से चोर पानी की मोटर समेत अन्य हजारों रुपए का सामान चुराकर ले गए। इसकी रिपोर्ट मकान मालिक चेतन यादव ने गुरुवार को पता लगने के बाद दी। मकान मालिक यादव ने बताया कि वह बाहर रहता है। एक-दो माह में मकान को संभालने आता रहता है। गुरुवार सुबह करीब 11:30 बजे मकान मालिक आया और ताला खोलने के लिए चाबी लगाई तो ताला नहीं खुला। बाद में यादव ने ताला तोड़कर अंदर गया तो वहां सामान बिखरा मिला। बाद में उसने शहर में अन्य जगह रहने वाले भाई आदि को बुलाया। इस दौरान उसने पुलिस को भी सूचना दी, लेकिन शाम तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची।
चोर पानी की टंकी, फ्रिज, तीन पंखे, पानी की दो टंकियां, बाल्टी-मग्गा, मिक्सी समेत अन्य घरेलू सामान चुरा ले गए। कोतवाल बंशीलाल पांडर ने बताया कि इस मामले की जानकारी उन्हें नहीं है। इसकी जानकारी करवाकर कार्रवाई की जाएगी। दो दिन पहले हुई चोरी के मामले में चोरों की तलाश की जा रही है।