पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Todaraisingh News Rajasthan News Released Book In The Name Of Mother39s Daughter Daughter

मां की पाती बेटी के नाम पुस्तक का विमोचन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के तहत नेहरू उद्यान में एसडीएम डॉ.सूरजसिंह नेगी ने मां की पाती बेटी के नाम पुस्तक का विमोचन कर गणतंत्र दिवस के पूर्व संध्या पर आयोजित देशभक्ति कार्यक्रम में भाग लिए 150 विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र व पालिका द्वारा
भेंट किए पेन व कॉपी देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर एसडीएम डॉ.नेगी ने बताया कि मां की पाती बेटी के नाम लिखे 103 पत्रों को मां की पाती बेटी के नाम पुस्तक में दर्शाया गया है। कार्यक्रम में गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले 150 विद्यार्थियों, महावर बस्ती की सिलाई केन्द्र की बालिकाओं व कार्यकर्ताओं को प्रमाण पत्र एवं प्रतीक चिन्ह से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी की महिलाएं तथा सेवाभारती समिति महिला मंडल की सदस्य, महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी जीतेन्द्र मीणा, नायब तहसीलदार ओमप्रकाश शर्मा, डॉ.योगेन्द्र उपाध्याय, शिवराज कुर्मी, राजेन्द्र विजयवर्गीय, दिनेश जैन, सुनिल भारत, आशीष विजयवर्गीय व सैकडों छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

टोडारायसिंह |नेहरू उद्यान में बच्चों को संबोधित करते एसडीएम डॉ.नेगी।
खबरें और भी हैं...