- Hindi News
- National
- Tonk News Rajasthan News Returning To Village After Meeting Maternal Uncle Tractor Collides Bike Rider Dies
मामा से मिलकर गांव लौट रहे थे, ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, बाइक सवार की मौत
सीकर में मामा से मिलकर बूंदी जिले के साथी के साथ वापस बाइक पर सवार होकर गांव चित्तौडगढ़ जिले सामरिया लौट रहा युवक (भांजा) सदर थाना क्षेत्र में नेशनल हाइवे 52 पर रविवार रात बालाजी कट के पास ट्रैक्टर की टक्कर से गंभीर घायल हो गया। वहीं उसके साथी की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए सआदत अस्पताल में रखा है। वहीं घायल को जयपुर रेफर किया है। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है।
होली पर जा रहे थे गांव
सदर थाने के एएसआई राजेंद्र सिंह ने बताया कि चित्तौडगढ़ जिले के बेगूं थाना क्षेत्र के सामरिया निवासी नंदलाल (30) पुत्र गुलाब बंजारा उसके परिचित बंूदी जिले के वार्ड नंबर 15,पीली खान, लक्ष्मीपुरा निवासी अर्जुन (23) पुत्र रतनलाल गवरिया के साथ गत दिनों बाइक से सीकर में मामा से मिलने गए थे। वहां से रविवार को वापस होली का त्यौहार मनाने के लिए दोनों बाइक से गांव लौट रहे थे। इस दौरान सदर थाना के पास रात करीब साढ़े सात बजे बालाजी कट पर ट्रैक्टर की टक्कर से दोनों बाइक सवार गंभीर घायल हो गए। बाद में उन्हें पुलिस ने एंबुलेंस से सआदत अस्पताल ले गए। जहां अर्जुनलाल गवरिया को मृत घोषित कर दिया। वहीं उसका साथी नंदलाल बंजारा को प्राथमिक उपचार के बाद हालात गंभीर होने से जयपुर रैफर कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम रूम में रखवा कर आगे की कार्रवाई शुरू करवा दी है।
मृतक अर्जुनलाल के परिजन टोंक के लिए रवाना
एएसआई राजेंद्रसिंह ने बताया कि दुर्घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो अर्जुनलाल गवरिया की जेब में आधार कार्ड मिला। उससे उसकी पहचान हुई और घायल नंदलाल बंजारा की जेब में मिले मोबाइल से उसके मामा सीकर निवासी धनराज से बात हुई। बातचीत में घायल नंदलाल के मामा ने बताया कि ये दोनों उससे मिलकर गांव के लिए रवाना हुए थे। घायल नंदलाल के मामा मृतक के परिवार को भी जानता है। उसने ही मृतक के भाई रमेश गवरिया के मोबाइल नंबर दिए है। उसके बाद मृतक के परिजन टोंक के लिए रवाना हो गए।
मृतक बूंदी जिले का व घायल चित्तौड़गढ़ का, आधार कार्ड से हुई पहचान
टोंक | सदर थाना क्षेत्र में हाइवे पर हुए हादसे के बाद घायलों को संभालते लोग।