राजस्व अधिकारियों की ली बैठक
अलीगढ़ | आदान अनुदान के दस्तावेज अपलोडिंग को लेकर शनिवार को प्रभारी अधिकारी भू अभिलेख एवं टोंक एसडीएम रतनलाल योगी ने राजस्व अधिकारियों की बैठक ली। इस मौके पर उन्होंने पोर्टल पर अपलोडिंग करने के लिए उनियारा उपखण्ड के राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया।
अलीगढ पंचायत समिति सभागार में आयोजित बैठक में उन्होंने 22 मार्च 2020 तक ओपलोडिंग पूर्ण करने के सभी पटवारियों एवं गिरदावर को निर्देश दिए। इस पर उन्होंने यह कार्य निर्धारित तिथि तक पूरा कराने का आश्वासन दिया। प्रभारी भू अभिलेख ने चेतावनी दी कि कार्य समय पर नहीं करने पर कार्रवाई की जाएगी। इधर, अतिवृष्टि के कारण खराब हुई खरीफ की फसल की भरपाई करने के लिए सरकार ने किसानों को अपने आधार नंबर एवं बैंक की पासबुक संबंधित पटवारियों को उपलब्ध करवाने के निर्देश जारी किए हैं।
तहसीलदार हनुमान प्रसाद मीणा ने बताया कि खरीफ की फसलें अतिवृष्टि के चलते खराब हो गई थी। जिसकी
खसरा गिरदावरी करवाकर
सरकार को भिजवाई गई थी। जिसके बाद सरकार ने खरीफ फसल के मुआवजा देने की तैयारी जारी है।