पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Todaraisingh News Rajasthan News Riding In The Car Of Traditional Emperor And Ilaji In Toda

टोडा में परंपरागत बादशाह व ईलाजी की कार में बैठाकर निकाली सवारी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सोमवार शाम को मुहूर्त के अनुसार सभी गली मोहल्लों में लोगों ने गोधुली वेला में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ होली का दहन किया। मंगलवार को युवाओं व महिलाओं ने होली के पर्व पर रंग व गुलाल से होली खेली। बुधवार को परम्परानुसार कस्बे में बादशाह की सवारी निकाली गई। इसके लिए सिलावट मोहल्ले में बोली लेकर बादशाह बने जिन्हें कार में बैठा कर बैंड बाजे के साथ सवारी निकाली गई। जोकि बाबरों के चौक, सब्जी मण्डी मार्केट, कटला बाजार होते हुए माणक चौक पहुंची। इस दौरान लोग रंग गुलाल से सरोबार होते रहे। वहीं दूसरी ओर महल के चौक से ईलाजी की सवारी निकाली गई। जोकि ब्रह्म अखाड़ा, छोटा बाजार, चारभुजानाथ मंदिर होते हुए माणक चौक पहुंचीं।

इस दौरान विधायक कन्हैयालाल चौधरी व नगर पालिका अध्यक्ष संतकुमार जैन भी मौजूद रहे और एक दूसरे के गुलाल लगा कर होली की शुभकामनाएं दी। सैकड़ों लोगों के हुजूम ने माणक चौक में चंग की थाप पर साखियां गाए। चंग की धमाल के बीच होली के हुड़दंगियों ने रंग, गुलाल के साथ होली खेल कर भरपूर आनन्द लिया।

टोडारायसिंह|कस्बे में होली पर बादशाह की सवारी निकालते नागरिक।
खबरें और भी हैं...