- Hindi News
- National
- Tonk News Rajasthan News Save Your Daughter Teach Your Daughter Plant Trees Quit Your Addiction
बेटी बचाओ-बेटी पढाओ, पेड़ लगाओ-नशा छोड़ो की अपील
देवली | देश में जहां वर्तमान में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं की गूंज चल रही है वैसे ही पर्यावरण बचाने के लिए पेड़ लगाओ पर जोर दिया जा रहा है तो नशे की तरफ बढ़ रही युवा पीढ़ी,बढ़ती दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए नशा छुड़ाने का प्रयास लगातार जारी है। इसी मुहिम को साकार करने में जुटे है उपखंड की पनवाड़ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रिंसिपल एवं संचालक नशा मुक्ति अभियान हंसराज देवखेड़ा। जो आए दिन अलग अलग जगह जाकर लोगों की चौपाल रखकर नशे की लत छोड़ो, शिक्षा से नाता जोड़ो का अभियान चला रहे है। डाबर में नशा मुक्ति व बेटी बचाओ का संकल्प नशा मुक्ति अभियान के संचालक पनवाड़ प्रिंसिपल हंसराज देव खेड़ा ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय डाबर में आयोजन रखा। वहां पर नशा मुक्ति व बेटी बचाओ, बेटी का सम्मान करने का संकल्प दिलाया। नशे की बुराइयां बताते हुए उस पर होने वाले खर्च को शिक्षा पर खर्च करने के लिए प्रेरित किया।