पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Peplu News Rajasthan News Sealed Cargo Of 1160 Trolleys Loaded With Illegal Gravel In Kakrajkala And Kakraj Khurd

ककराजकला व ककराज खुर्द में अवैध बजरी से लदी 1160 ट्रॉलियों का माल सीज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पीपलू एसआईटी टीम ने रविवार को अवैध बजरी खनन व परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए क्षेत्र के ककराजकला व ककराजखुर्द में चरागाह में अवैध बजरी स्टॉक जब्त किया है। इस स्टॉक में 1160 ट्रैक्टर-ट्रॉली बजरी है और इसकी लागत करीब 53 लाख रुपए है। एसडीएम डॉ. लक्ष्मीनारायण बुनकर ने बताया कि ककराजकला व ककराजखुर्द में चरागाह में करीब 1160 ट्रॉलियां अवैध बजरी के स्टॉक के रुप में जमा थी। इस पर डीएसपी रामगोपाल बसवाल, तहसीलदार सचिन यादव, थानाधिकारी रामअवतार सिंह, बरौनी थाना अधिकारी गोविंद सिंह, माइनिंग विभाग सहित संपूर्ण एसआईटी टीम के साथ पहुंचकर उसको सीज करने की कार्रवाई की। ककराजकला व ककराजखुर्द में मिले स्टाक पर माइनिंग विभाग के सर्वेयर व फोरमैन ने बताया कि लगभग 1160 ट्रॉलियां अवैध बजरी का स्टॉक हैं जो लगभग 8 हजार 120 टन स्टॉक हैं।

इसकी अनुमानित कीमत 53 लाख रुपए है। इसको जब्ती की कार्रवाई करने के साथ ही नीलाम किए जाने को लेकर माइनिंग विभाग को सुपुर्द किया है। वहीं डीएसपी, बरोनी थानाधिकारी गोविंद सिंह, तहसीलदार, सहित टास्क फोर्स को भी इस पर निगरानी करने के निर्देश दिए है।

पांच ट्रैक्टर ट्रॉलियां जब्त

वनस्थली | क्षेत्र के मनोहर पुरिया के पास से एसआईटी ने कार्रवाई करते हुए बजरी परिवहन करते हुए पांच ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया है। एसआईटी व पुलिस की संयुक्त गश्त के दौरान मनोहर पुरिया के पास से पास ट्रैक्टर ट्रॉलियों को जब्त किया गया है। एसआईटी टीम को देखकर ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गए तथा पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर थाने ले आई है।

पीपलू | उपखंड के ककराजखुर्द क्षेत्र में बजरी के अवैध स्टॉक को जब्त करने की कार्रवाई करती एसआईटी टीम।
खबरें और भी हैं...