सेवाभारती ने किया महिलाओं का सम्मान
सेवा भारती महिला मंडल द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस व होली महोत्सव का आयोजन महावर मोहल्ले में आयोजित किया गया।
इस अवसर पर सिलाई केंद्र की बालिकाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर शानदार प्रस्तुतियां दी। जिस पर नैना नीचा करले, हमको भी आगे बढ़ना है, सहित अन्य कार्यक्रमों पर शानदार प्रस्तुतियां दी। महिला मंडल द्वारा बालिकाओं को साड़ियां व अन्य पुरस्कार प्रदान किए। राजस्थान क्षेत्रिय सेवा भारती महिला मंडल प्रमुख अनिल शुक्ला ने संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहिए। महिलाएं भी पुरुष से कहीं भी कम नहीं है। आज महिलाएं पढ़ लिखकर अपने मुकाम पर आगे बढ़ रही है। कार्यक्रम में शिवराज कुर्मी, महिला संयोजक विभा शर्मा, समाजसेवी राजेंद्र प्रसाद विजयवर्गीय, सुभाष चंद्र पाण्डे, आशीष विजयवर्गीय, नरेन्द्र महावर, शशि माहेश्वरी, रिंकू विजयवर्गीय उपस्थित रहे।
टोडारायसिंह | महिलाओं को सम्मानित करते सेवाभारती के मंडल प्रमुख अनिल शुक्ला व अन्य पदाधिकारी।