सिद्ध चक्र मण्डल विधान में चढ़ाए 512 श्री फल
सकल दिगंबर जैन समाज के तत्वावधान में आयोजित श्री सिद्ध चक्र मण्डल विधान के चलते श्री दिगंबर जैन बडा मंदिर जी व अग्रवाल मंदिर में इन्द-्र इन्द्राणियों ने भगवान शांतिनाथ एवं पाश्र्वनाथ की शांतिधारा कर संगीतमय पूजा अर्चना की।
आयोजन समिति के मीडिया प्रभारी विमल जौंला व राकेश संघी ने बताया कि विधान के चलते रविवार को सुबह सोधर्म इन्द्र ज्ञानचन्द सोगानी, सुगन चन्द गिन्दोडी़ एवं बंटी झांझरी के साथ धनपति कुबेर महेन्द्र इन्द ,्र यज्ञनायक ईशान इन्द्र , सानत इन्द्र श्री पाल मेनासुन्दरी सहित सभी इन्द्र इन्द्राणियों ने गाजे- बाजे से श्रीजी के अभिषेक किए। सिद्ध चक्र मण्डल विधान मे प्रतिष्ठाचार्य पंडित सुरेश चन्द शास्त्री के सानिध्य मे सोधर्म इन्द्र सहित सभी पूजार्थियों ने संगीत के द्वारा 512 श्री फल अध्र्य मण्डप पर समर्पित किए। विधान के बीच सभी महानायक सुप्रसिद्ध संगीतकार रवीन्द्र व सोनू एण्ड पार्टी आगरा के मधुर भजनों पर पूजा अर्चना कर भक्ति नृत्य किए। उन्होंने बताया कि अग्रवाल जैन मंदिर में सिद्ध चक्र मण्डल विधान का आयोजन किया गया जिसमें श्रद्धालुओं ने सिद्ध चक्र मण्डल विधान की पूजा अर्चना की गई। विधान के सोधर्म इन्द्र सुगन चन्द गिन्दोडी़ परिवार को विधान मे 512 श्री फल अध्र्य चढ़ाने का सोभाग्य प्राप्त हुआ। विधान में सभी इन्द्र- इन्द्राणियों ने भगवान शांतिनाथ की शांतिधारा कर विधान की पूजा अर्चना की।
फरासिया गांव में भजन संध्या कल
टाेंक | लाम्बा पंचायत के फरासियां गांव स्थित बालाजी मंदिर परिसर में 10 मार्च को रंगोत्सव के उपलक्ष्य में भजन संध्या का आयोजन होगा। श्रद्धालु किशनलाल चौधरी ने बताया कि भजन संध्या में धर्मेन्द गावड़ी समेत अन्य कलाकार भजनों की प्रस्तुतियां देंगे।
निवाई | बड़ा जैन मंदिर में श्रीफल अर्ध्य चढ़ाते श्रद्धालु।