- Hindi News
- National
- Tonk News Rajasthan News Sindhi Society39s Five Day Fair In Tonk Begins With Flag Hoisting
टोंक में सिंधी समाज का पांच दिनी मेला झंडारोहण के साथ आरंभ
पूज्य सिंधी पंचायत की ओर से परम्परागत रुप से भरने वाला पांच दिवसीय मेले का गुरुवार को झंडारोहण के साथ शुभारंभ हुआ। इसके बाद शाम को गाजे-बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। सिंधी समाज के गोवर्धन हिरोनी व माघवदास बालानी ने बताया कि स्वामी मेंगूराम, स्वामी आलूराम, स्वामी हुंदल दास महाराज के आशीर्वाद से पांच दिवसीय यह सिंधी मेला करीब 70 सालों से लगता आ रहा हैं इसमें देश विदेश के दूरदर्शन आकाशवाणी के कार्यकर्ता अपनी प्रस्तुतियां देते हैं और भव्य धार्मिक आयोजन होता हैं। गुरुवार को स्वामी तुलसीदास महाराज के सानिध्य में काफला बाजार स्थित रामदरबार सिंधी मन्दिर में 5 दिवसीय वार्षिक मेला शुरु हुआ।
ध्वजारोहण के साथ ही जय सतनाम से पूरा माहौल गुंजायमान हो गया। सिंधी समाज के प्रदेशभर के श्रद्धालुओं ने मत्था टेकने के बाद संगीत व ढोल नगाड़ो के बीच शुरु हुए इस मेले में स्वामी तुलसीदास ने पल्लव कार्यक्रम शुरु किया। माताश्री रानी ने सनातन धर्म की स्तृति प्रस्तुत की। मेले में जिले के अलावा अहमदाबाद, गुजरात, जयपुर, हनुमानगढ़, गंगानगर सहित राज्य के अन्य जिलो में भी श्रद्धालुओं का आगमन जारी रहा। दोपहर बाद मन्दिर से शोभायात्रा शुरु हुई।
पारंपरिक नृत्य छेज पर नाचते-गाते बालक मंडल के युवा व बालिकाओं के साथ अन्य श्रद्धालु के साथ शोभायात्रा शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए सिंधी कॉलोनी होकर हाउसिंग बोर्ड सम्पन्न हुई। इस दौरान डीएसपी उपाधीक्षक सौरभ तिवाड़ी, कोतवाली थानाधिकारी बंशीलाल पांडर, सदर थानाधिकारी छोटेलाल मीणा सहित कई पुलिस जवान कानून व्यवस्थाएं संभाली। वही पांच दिवसीय सिंधी मेले में सिंधी सभ्यता, संस्कृति तथा स्वामी हुंदल दास जी महाराज के जीवन पर भी प्रकाश डाला जाएगा।
टोंक| सिंधी समाज के परम्परागत सालाना मेले के दौरान निकाली गई शोभायात्रा में उपस्थित श्रद्धालु।