पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Uniyara News Rajasthan News Sisters Fed Sweets By Applying Tilak To The Brothers

बहनों ने भाइयों को तिलक लगाकर मिठाई खिलाई

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कस्बे सहित क्षेत्र में बुधवार को भाई दूज पर्व मनाया। बहिनों ने भाईयों के तिलक निकालकर मिठाई खिलाई। भाइयों ने बहनों को नगद राशि व उपहार दिए। रोडवेज एवं प्राइवेट बसों में यात्रियों की संख्या अधिक देखी गई एवं बसों में छतों के ऊपर नीचे बैठे हुए थे। कस्बे में युवा वर्ग, बच्चे व महिलाएं ने अलग अलग टोली बनाकर होली पर एक-दूसरे के जमकर रंग लगाया, लोग घर-घर जाकर मिलने वालों के रंग लगाकर शुभकामनाएं दी एवं मिठाई खाई। युवा लोगों ने कस्बे में जुलूस निकाला व एक
दूसरे के रंग, गुलाल लगाया।

महिलाओं ने भी रंग की बाल्टी लेकर एक मोहल्ले से दूसरे मोहल्ले में होली खेली व जमकर रंग बरसाया। श्रीचाभुजा मंदिर में महाप्रसादी का भोग लगाकर कर प्रसादी वितरित की। यह परम्परा विगत 19 सालों से चली आ रही हैं। उनियारा, पलाई, बोसरीया, ठिकोलिया, खेलनिया, सूंथडा, खातोली सहित ग्रामों में हर्षोल्लास से होली का पर्व मनाया गया। होली पर्व पर पुलिस की
माकूल व्यवस्था रही।

पुलिस सुरक्षा में होली दहन

बालीथल में होली दहन पुलिस व प्रशासन के बीच में शुभमुहूर्त में हुआ। डीएसपी दिनेश राजौरा, एएसआई रूपसिंह गुर्जर मय जाब्ते के मौजूद थे। यहां 30 सालों से जगह के विवाद को लेकर पुलिस की विशेष व्यवस्था रहती है।

उनियारा| पुलिस थाना परिसर में होली खेलते पुलिसकर्मी।
खबरें और भी हैं...