पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Tonk News Rajasthan News State Government Should Clarify Its Stand On Npr Survey

एनपीआर सर्वे को लेकर राज्य सरकार अपना रुख स्पष्ट करे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

संविधान बचाओ देश बचाओं संघर्ष समिति की ओर से मोतीबाग में चल रहा सत्यागृह शुक्रवार को 53वें दिन भी जारी रहा। शुक्रवार को आन्दोलनकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर एनपीआर सर्वे को लेकर राज्य सरकार अपना रुख स्पष्ट करने की मांग की हैं।

पार्षद उमर जहां ने बताया कि टोंक की तरह पूरे राजस्थान में सभी कलेक्टर को ज्ञापन देकर राज्य सरकार से एनपीआर सर्वे को लेकर रुख स्पष्ट करने व एनपीआर सर्वे नही कराने की घोषणा किए जाने की मांग की हैं। इससे पूर्व सूचना केंद्र के सामने संविधान बचाओ संघर्ष समिति, जमाते इस्लामी टोंक, जमीयतुल ओलेमा टोंक, तबलीगी जमात टोंक, पापुलर फ्रंट टोंक, दलित मुस्लिम एकता मंच, रंगरेज विकास समिति, इंडियन माइनोरिटी एंड मेजोरिटी यंग कमेटी, देसवाली महा सभा, युवा सोसाईटी, अंबेडकर विकास समिति, आल इंडिया लायर्स एसोसिएशन, कम्युनिस्ट पार्टी मुस्लिम छात्र परिषद, नारी उत्थान सेवा संस्थान, मुस्लिम महासभा ताफुते शर्यत, एपीसीआर, जमीयतुल ओलेमा, टोंक यूथ पीस वेलफेयर सोसायटी, अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार, जिला वक्फ कमेटी आदि के पदाधिकारी व महिला-पुरुष एकत्रित हुए। जिला न्यायालय गेट से हाथों में सीएए, एनपीआर व एनआरसी विरोधी तख्ती-बैनर लेकर आगे-आगे महिलाएं व पुरुष रैली के रुप में रवाना हुए कलेक्ट्रेट पहुंचकर केंद्र सरकार की नीतियों को जनविरोधी बताते हुए नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इसके बाद आंदोलनकारियों ने कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

टोंक | सीएए, एनपीआर के विरोध में मोतीबाग में शुक्रवार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया गया।
खबरें और भी हैं...