पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Niwai News Rajasthan News Street Plays And Competitions In Mahatma Gandhi Darshan Program

महात्मा गांधी दर्शन कार्यक्रम में हुई नुक्कड़ नाटक और प्रतियोगिताएं

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के उपलक्ष में सात दिवसीय महात्मा गांधी दर्शन कार्यक्रमों को लेकर उपखण्ड अधिकारी जेपी बैरवा के नेतृत्व में शनिवार को स्थानीय कृषि उपज मण्डी में नुक्कड नाटक एवं देश भक्ति गीत व प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कोरोना वायरस के चलते कई विद्यालय कार्यक्रम में भाग नहीं ले पाए केवल राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय व डॉ. के.एन. मोदी विद्यालय के बालक-बालिकाओं ने ही भाग लिया। कार्यक्रम संयोजक महावीरप्रसाद पराणा ने कहा कि गांधी जी अहिंसा के पुजारी थे। उन्होंने अहिंसा अपनाकर देश को आजादी दिलवाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। विकास अधिकारी डॉ. सरोज बैरवा ने कहा कि गांधीजी के बताए मार्ग पर चलकर राष्ट्र के निर्माण में भागेदारी निभाएं। राज्य सरकार द्वारा कोरोना वायरस के चलते विद्यालयों में छुटटी घोषित करने के कारण कार्यक्रम में काफी कम संख्या में लोग व विद्यार्थी उपस्थित थे।

नाटक से स्वच्छता
के बारे में बताया


टोडारायसिंह| महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर शनिवार को कस्बे के चुंगी नाका पर छात्रा-छात्राओं ने नुक्कड नाटक के माध्यम से स्वच्छता व भेदभाव के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में संयोजक मोहनलाल अग्रवाल एवं सहसंयोजक शंकरलाल चौधरी एडवोकेट ने अध्यक्षता की। कार्यक्रम की शुरूआत महात्मा गांधी की तस्वीर पर तिलक वंदन व माल्यार्पण किया गया।

खबरें और भी हैं...