पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Deoli News Rajasthan News Students Are Giving Exams Reading One Week Series And Passbook Working By Demanding Notes From Private College Students

विद्यार्थी वन वीक सीरीज व पासबुक पढ़कर दे रहे परीक्षाएं, प्राइवेट कॉलेज के छात्रों से नोट्स मांगकर चला रहे काम

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिले में सरकारी कालेजों की स्थितियां रिक्त पदों के कारण खराब बनी हुई है, जिसके कारण छात्र-छात्राओं को अपने ही स्तर पर अध्ययन कर परीक्षा देनी पड़ रही है। हालत ये हैं कि लाइब्रेरियन एवं शारीरिक शिक्षक कॉलेजों में नहीं है। सबसे खराब स्थिति
पीपलू महाविद्यालय की बनी नजर आ रही है।

टीचिंग स्टाफ सहित मंत्रालयिक स्टाफ की लंबे समय कमी चल रही है। संविदा पर रखे जाने के लिए भी स्वीकृतियां बंद है। ऐसे में कॉलेज में विद्यार्थियों को स्वयं के स्तर पर एवं वनवीक सीरिज आदि के आधार पर अध्ययन कर परीक्षा देनी पड़ रही है। जिले के सरकारी कॉलेजों में टीचिंग स्टाफ सहित मंत्रालयिक कर्मचारियों के 117 पद रिक्त है। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय करीब 62 साल से संचालित है। यहां साढ़े 3 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं अध्ययनरत है। लेकिन यहां पर लंबे समय से टीचिंग के 22 एवं मंत्रालयिक स्टाफ के सात पद रिक्त चल रहे हैं।

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की प्राचार्य एस. आशा का कहना है कि जो भी कमियां एवं रिक्तियों है, उसके बारे में समय-समय पर उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जाता रहा है। जो संसाधन एवं व्यवस्थाएं मौजूद है, उसको बेहतर से बेहतर उपयोग किया जा रहा है।

पासबुक से चला रहे हैं काम

इस संबंध में टोंक कन्या कॉलेज की छात्रसंघ महासचिव हर्षिता तंवर का कहना है कि महाविद्यालय में जो विषय है, उसके भी लेक्चरर नहीं है। पासबुक ही सहारा बन गया है। कॉलेज शिक्षा में जहां रिक्त पदों से परेशानियां बनी हुई है

स्वीकृत पद: 94, रिक्त : 29

विद्यार्थियों की संख्या : 3500

यह स्थिति बदलनी चाहिए }उपमुख्यमंत्री जिस जिले से विधायक हैं वहीं के 9013 विद्यार्थियों को अध्ययन में आ रही दिक्कत, जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान

अनदेखी

जिले के आठ सरकारी कॉलेजों में 117 पद खाली

राजकीय कन्या कॉलेज गुलजार बाग 1995 में स्थापित हुआ। लेकिन हालत ये हैं कि वहां पर 25 साल बाद भी कोई नया विषय स्वीकृत नहीं हो सका है। जबकि यहां पर वर्तमान में 415 छात्राएं अध्ययनरत है। कला वर्ग सहित अंग्रेजी पढ़ाने वाला भी यहां पर कोई नहीं है। इतिहास, उर्दू एवं अंग्रेजी को पढ़ाने वाला कोई नहीं है। यहां 28 में से 13 पद रिक्त है। दूसरे कॉलेजों से लेक्चरर लगाकर 18-18 दिन उर्दू व इतिहास का अध्ययन कराया गया।


राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बहीर

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बहीर में 94 पद स्वीकृत है। इसमें से 29 पद रिक्त है। इतिहास में 2, भूगोल 2, रसायन 3, बोटनी 1, गणित 3, भौतिक 1, हिंदी 3, चित्रकला 2, लाइब्रेरियन 1, पीटीआई 1, प्राणी शास्त्र 1, लोक प्रशासन 1 पद रिक्त चल रहा है। जबकि मंत्रालयिक कार्मिकों में सहायक लेखाधिकारी 1, लिपिक 2 एवं अधीनस्थ 5 पद रिक्त चल रहे हैं। प्राचार्य भी कार्यवाहक ही है। विश्व विख्यात अरबी फारसी शोध संस्थान मौजूद है, वहां पर पिछले कई वर्षों से फारसी पढ़ाने वाला तक कोई नहीं है। वहीं खेलों की स्थितियां ये हैं कि 22 साल से शारीरिक शिक्षक का पद रिक्त चल रहा है। छात्रसंघ अध्यक्ष धारासिंह फागणा का कहना है कि कई व्याख्याताओं एवं प्राचार्य का पद रिक्त होने से जिले के सबसे बड़े कॉलेज में अध्ययन बाधित हुआ तथा छात्र-छात्राओं को अपने स्तर पर अध्ययन कर परीक्षा देनी पड़ रही है।


उनियारा | राजकीय महाविद्यालय उनियारा में प्राचार्य व लेक्चररों के पद रिक्त होने के कारण अध्ययन बाधित होता रहा है। इस बार भी यहीं स्थितियां है। दो साल से प्राचार्य का पद भी रिक्त चल रहा है। कार्यवाहक प्राचार्य डाॅ. सियाराम मीणा का कहना है कि कई सालों से लेक्चररों के पद रिक्त चल रहे है। वर्तमान में यहां 17 लेक्चरर है, जिनमें से चार लेक्चररों को प्रतिनियुक्ति पर बाहर लगा रखा है। महाविद्यालय में कृषि संकाय भी संचालित है, जिनमें से 10 विषयों के लेक्चरर नहीं है। स्नातक महाविद्यालय में 17 सौ छात्र-छात्राएं अध्ययन कर रही है। मगर तीन साल से राजनीति विज्ञान का लेक्चरर नहीं है।

स्वीकृत पद: 27, रिक्त : 14

विद्यार्थियों की संख्या : 1700

राजकीय कॉलेज उनियारा

राजकीय पीजी कॉलेज देवली

कन्या महाविद्यालय टोडारायसिंह

राजकीय कन्या महाविद्यालय टोंक

स्वीकृत पद: 28, रिक्त : 13, विद्यार्थियों की संख्या : 415

कन्या महाविद्यालय मालपुरा

मालपुरा | राजकीय कॉलेज मालपुरा में प्राचार्य, विज्ञान व कला संकाय के 6 व्याख्याताओं सहित कुल 16 पद रिक्त है। इससे कोर्स पूरा नहीं हो पाया। छात्र संघ अध्यक्ष विशाल सैनी ने कहा है कि जूलॉजी विषय का व्याख्याता नहीं होने से छात्रों को अपने स्तर पर पढ़ाई कर परीक्षा देनी पड़ रही है। वहीं मंत्रालयिक कर्मचारियों संबंधि कार्य भी अधूरे पड़े है।

स्वीकृत पद : 37, रिक्त : 18, छात्र संख्या : 850

कन्या महाविद्यालय पीपलू

देवली | राजकीय पीजी कॉलेज देवली में लंबे समय से प्राचार्य समेत दर्जनभर व्याख्याताओं के पद रिक्त चल रहे हैं। इसका खामियाजा स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को भुगतना पड़ रहा है। छात्र पवन मीणा ने बताया कि प्राचार्य समेत 12 प्रोफेसरों के पद रिक्त हैं। विधायक सहित कई उच्च अधिकारियों को भी विद्यार्थियों के भविष्य के लिए अवगत कराया। लेकिन कोई सुनवाई होती नजर नहीं आई। 12 व्याख्याताओं के रिक्त पदों के अलावा अधीनस्थ कर्मचारियों के 9 पद भी लंबे समय से रिक्त हैं। कार्यवाहक प्राचार्य बन्ना लाल वर्मा का कहना है कि अधिकारियों को कई बार अवगत कराया जा चुका है।

टोडारायसिंह | कस्बे के राजकीय महाविद्यालय में शिक्षकों की रिक्त पदों के चलते शैक्षणिक कार्य प्रभावित है। महाविद्यालय में उपाचार्य, शारीरिक शिक्षक, सहायक लेखाधिकारी, वरिष्ठ लिपिक, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सहित हिन्दी, संस्कृत, भूगोल के लेक्चरर के पद रिक्त चल रहे है। छात्र नंदकिशोर गुर्जर, धनराज बैरवा, रामअवतार वर्मा का कहना है कि कॉलेज में हिन्दी, संस्कृत, भूगोल, इतिहास विषय के अध्यापकों का अभाव होने से छात्रों को स्वयं अध्ययन कर परीक्षा देनी पड़ रही है।


पीपलू | सरकार ने पीपलू में कन्या कॉलेज में अध्ययनरत 60 छात्राएं वन वीक सीरिज व निजी कॉलेज में पढ़ने वाले विद्यार्थियों से नोट्स का जुगाड़ कर परीक्षाएं देने को मजबूर है। कॉलेज की छात्रा सोना चौधरी का कहना है कि 12 मार्च से परीक्षाएं शुरू हो गई है। अपने ही स्तर पर अध्ययन कर परीक्षा देनी पड़ रही है। वनवीक सीरिज व निजी कॉलेज में पढ़ने वालों के नोट्स ही सहारा बन रहे हैं। यहां पर 21 पद स्वीकृत, केवल 2 व्याख्याता नियुक्त है। केवल यहां पर हिंदी एवं उर्दू के लिए व्याख्याता है। 2 सहायक प्राचार्य के पद भरे हुए हैं बाकी 19 पद रिक्त हैं।

स्वीकृत पद: 47, रिक्त : 21

विद्यार्थियों की संख्या : 1743

स्वीकृत पद : 28, रिक्त : 14, विद्यार्थियों की संख्या : 300

स्वीकृत पद : 21, रिक्त : 19

विद्यार्थियों की संख्या : 60

डॉ. उमर जहां -जब तक रिक्त पदों की पूर्ति न हो तब तक रिटायर्ड व्याख्याताओं को संविदा पर रखें

एक्सपर्ट व्यू...

राजकीय कॉलेज निवाई

निवाई | राजकीय कॉलेज निवाई में कक्षा-कक्ष कम होने से अध्ययन कार्य प्रभावित हो रहा है। कॉलेज में 24 पद स्वीकृत हैं, जिनमें से एक लाइब्रेरियन, तीन कनिष्ठ लिपिक के पद रिक्त चल रहे हैं। विधायक प्रशांत बैरवा ने कहा कि पहले सत्र में व्यवस्था होने तक नोडल से व्याख्याताओं की अस्थाई व्यवस्था कर छात्राओं को कोर्स पूरा करवाया हैं। आगामी सत्र को लेकर उच्च शिक्षा मंत्री से मुलाकात कर सभी रिक्त पदों को भरवाने की मांग की हैं। वर्तमान में कला वर्ग में सात विषय का अध्ययन होता है।

स्वीकृत पद: 24, रिक्त : 4

विद्यार्थियों की संख्या : 445
खबरें और भी हैं...