- Hindi News
- National
- Tonk News Rajasthan News Students Upset Due To Lack Of Resources In College
कॉलेज में संसाधनों के अभाव से छात्र परेशान
टोडारायसिंह | कस्बे के राजकीय महाविद्यालय में अभी तक भी संसाधनों का अभाव बना होने से छात्र-छात्राओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। महाविद्यालय में फर्नीचर नही होने से विद्यार्थियों को फर्श पर ही बैठकर अध्ययन करना पड़ता है। वही शिक्षकों की भारी रिक्त पदों के चलते शैक्षणिक कार्य प्रभावित है।
कॉलेज के नए भवन को शिफ्ट हुए एक साल हो गया लेकिन अभी तक भवन में फर्नीचर का अभाव बना हुआ है। इससे खास कर विद्यार्थियों को क्लाश रूम में फर्श पर ही बैठ कर अध्ययन करना पड़ता है। महाविद्यालय में लैब का भी अभाव बना हुआ है। इससे विद्यार्थियों को लैब शिक्षा से वंचित होना पड़ रहा है। वही महाविद्यालय में उपाचार्य, शारीरिक शिक्षक, कार्यालय अधीक्षक, सहायक लेखाधिकारी, वरिष्ठ लिपिक, स्टेनो, कनिष्ठ लिपिक, प्रयोगशाला वाहक, बुक लिफ्टर, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सहित हिन्दी, संस्कृत, भूगोल के लेक्चरर के पद रिक्त चल रहे है।