पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Tonk News Rajasthan News Submit Documents In Three For The Grant Of Exchange Of Crops

फसल खराबे के आदान अनुदान हेतु तीन में दस्तावेज जमा कराएं

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

टोडारायसिंह|तहसीलदार मनमोहन गुप्ता ने बताया है कि तहसील क्षेत्र टोडारायसिंह में खरीफ की फसल में खराबे के आदान अनुदान हेतु पूर्व में आधार कार्ड, बैंक पास बुक की फोटो प्रति एवं मोबाइल नंबर संबधित हल्का पटवारी को जमा कराने हेतु कहा गया था, लेकिन सम्पूर्ण कृषकों द्वारा ये दस्तावेज जमा नही कराए गए है। ऐसे में अब तीन दिवस में दस्तावेज पटवारी हल्का के पास जमा करा दे। वित्तीय वर्ष समाप्त होने वाला है। दस्तावेज जमा नही कराने पर फसल खराबे का आदान अनुदान नही दिया जा सकेगा। दस्तावेज जमा नही कराने की स्थिति में आदान अनुदान नही मिलने के लिए कृषक स्वयं जिम्मेदार होगा।

एसपी को ज्ञापन देकर मकान तोड़ने की शिकायत की

टोंक|मेहंदवास निवासी एक पीड़िता ने एसपी को ज्ञापन सौंपकर खातेदारी भूमि में जबरन प्रवेश कर उसके मकान को क्षतिग्रस्त करने की शिकायत की है। मेहंदवास निवासी राजेशी प|ी प्रहलाद जाट ने बताया कि उसकी खातेदारी भूमि लक्ष्मीपुरा टोडारायसिंह में है। वहां प्रार्थिया ने बाड़ा आदि बना रखा है। इस खातेदारी भूमि में प्रवेश कर गोपाल, सीताराम, रामप्रसाद आदि ने जेसीबी लगाकर उसके मकान को ध्वस्त कर दिया। इसके साथ ही उसके साथ अभद्रता की। इतना ही नहीं आरोपी उसे धमकियां भी दे रहे हैं। एसपी ने टोडारायसिंह पुलिस को जांच के आदेश दिए हैं।

खबरें और भी हैं...