- Hindi News
- National
- Tonk News Rajasthan News Tenth Board Examinations Start English Subject Paper On First Day
दसवीं बोर्ड की परीक्षाएं शुरु, पहले दिन अंग्रेजी विषय का पेपर
टोंक | माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर के तहत जिले में दसवीं बोर्ड की परीक्षाएं गुरुवार से शुरू हो गई। डीईओ माध्यमिक उपेंद्र रैनर ने बताया कि माध्यमिक परीक्षा को लेकर जिले में 121 परीक्षा केन्द्रों पर 24 हजार 660 परीक्षार्थी शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि छात्र छात्राओं ने सुबह साढ़े 8 से 11:45 बजे तक पहले दिन अंग्रेजी विषय की परीक्षा दी। डीईओ ने बताया की परीक्षा को लेकर तीन उड़नदस्तों का गठन किया गया है। पहले दिन परीक्षा शांतिपूर्वक रही। नकल का कोई भी मामला सामने नही आया है। दसवीं बोर्ड की परीक्षा गुरुवार 12 मार्च से शुरू होकर 24 मार्च को समाप्त होगी।