- Hindi News
- National
- Tonk News Rajasthan News The Cow Servants Brought Cow And Calf To The Cowshed
गो-सेवकों ने गाय व बछड़े को पहुंचाया गोशाला
सोप|बस स्टैंड के पास स्थित मोहल्ले में प्रसव के बाद एक गाय को मदन मोहन गोशाला समिति व गो-सेवकों द्वारा मदन मोहन गोशाला में सुरक्षित भिजवाया। गो-सेवक धर्मेंद्र जैन ने बताया कि बस स्टैंड के पास मोहल्ले में स्वच्छंद विचरण करने वाली गाय को रात को प्रसव हुआ। मोहल्ले के लोगों ने गाय और बछड़े की देखभाल की। इसके बाद सुरक्षा की दृष्टि से गो-सेवकों ने मशक्कत के बाद गाय व बछड़े को गोशाला भिजवाया। मदन मोहन गोशाला अध्यक्ष कालू गोस्वामी ने बताया कि गायों को सूना छोड़ने के बजाए मदन मोहन गोशाला संघ ने गो सेवकों को सूचित करें ताकि गायों की सुरक्षा प्रदान की जा सके। इस मौके पर गोशाला व्यवस्थापक कालु भारती, नीरज शर्मा, धर्मेंद्र जैन, सुरेश चन्द धाकड़, रूपेंद्र शर्मा, हेमन्त नामा, शिवप्रसाद शर्मा, ओमप्रकाश चोपदार, सिताराम, मोती शंकर धाकड़, राजेश सैन, हंसराज मेरुठा, सहित कई गो-सेवक मौजूद थे।